बरेली: जवानों के माथे पर तिलक कर हाथ में बांधा रक्षा सूत्र

बरेली: जवानों के माथे पर तिलक कर हाथ में बांधा रक्षा सूत्र

बरेली,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए देश की सीमा पर दुश्मनों को धूल चटाने वाले जवान भी अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। वह लोगों को देश के प्रति तिरंगे के सम्मान काे बरकरार रखने के लिए रैली निकाल कर, तिरंगा वितरित कर उत्साह …

बरेली,अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए देश की सीमा पर दुश्मनों को धूल चटाने वाले जवान भी अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रहे हैं। वह लोगों को देश के प्रति तिरंगे के सम्मान काे बरकरार रखने के लिए रैली निकाल कर, तिरंगा वितरित कर उत्साह बर्धन कर रहें है।

इसी कड़ी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।  गुरुवार को हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव तथा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य  में गिरीश चंद्र उपाध्याय, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय, बरेली, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली तथा तृतीय वाहिनी के सभी पदाधिकारियों को ब्रह्मकुमारी द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया।

इसके उपरांत ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल में सहायक सेनानी चित्रा रेखा शर्मा के द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को राष्ट्रीय झंडे वितरित किए गए तथा स्कूल के बच्चों द्वारा जवानों को राखी बांधी गई। वहीं आरएएफ  104 बटालियन ने आरबीएमआई बरेली के शिक्षकाें एंव छात्राओं के साथ मिलकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। इस दौरान शिक्षिकाओं व बच्चाें ने बटालियन के जवानों के माथे पर तिलक कर राखी बांधी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: शासन की सख्ती, नहीं लगी चाईनीज मांझे पर लगाम