बरेली: मंडल में बढ़ने लगी डेंगू की रफ्तार, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह

बरेली, अमृत विचार। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू की रफ्तार बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड की वजह से डेंगू फैल रहा है। 30 अक्टूबर तक मंडल डेंगू के लिए अधिक संवेदनशील रहेगा। मीरगंज के हुरहुरी गांव में प्रधान की डेंगू से मौत हो गई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य …

बरेली, अमृत विचार। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में डेंगू की रफ्तार बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड की वजह से डेंगू फैल रहा है। 30 अक्टूबर तक मंडल डेंगू के लिए अधिक संवेदनशील रहेगा। मीरगंज के हुरहुरी गांव में प्रधान की डेंगू से मौत हो गई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से लगातार डेंगू के प्रति सक्रियता बढ़ा दी गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार रैपिड कार्ड में डेंगू की पुष्टि हुई थी, एलाइजा टेस्ट में पुष्ट न होने से संदिग्ध मौत मानी जा रही है। मंडल में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होने पर एडी हेल्थ की ओर से सभी जिलों को फीवर हेल्प डेस्क सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंडल के आंकड़े के अनुसार बरेली व बदायूं डेंगू के लिहाज से संवेदनशील है। बरेली में वर्ष 2020 में कोरोना के चलते डेंगू के मामले कम निकले, जबकि वर्ष 2021 में पूरे साल 595 मामले दर्ज हुए। वर्तमान स्थिति की बात करें तो वर्ष 2022 में 20 सितंबर तक 20 डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, बदायूं में वर्ष 2020 में शून्य, वर्ष 2021 में 472 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। 20 सितंबर 2022 तक 18 मामले रिकार्ड किए जा चुके हैं। इसके साथ ही शाहजहांपुर में वर्ष 2020 में 3, वर्ष 2021 में 417, वर्ष 2022 में अभी तक 4 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें सितंबर 2021 तक 8 मामले निकले। पीलीभीत तराई क्षेत्र होने से इसमें डेंगू का प्रभाव थोड़ा कम रहा। वर्ष 2020 में 4, वर्ष 2021 में 318 व वर्ष 2022 में महज 4 मामलों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है।

पिछले वर्ष के मुकाबले 50 हजार जांचें हुई अधिक
आंकड़ों के अनुसार बरेली में पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग 50 हजार रैपिड कार्ड से जांचे अधिक की गई हैं। वर्ष 2021 में जहां 1,50,501 जांचे हुई थीं। वहीं, 20 सितंबर 2022 तक 2,07,129 डेंगू की जांच रैपिड किट से जांच की जा चुकी हैं। वहीं, डेंगू की दस्तक के बाद विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें मंडल के सभी जिलों में रहस्यमयी बुखार से ग्रसित इलाकों में अधिक से अधिक आशाओं की ओर से रैपिड किट से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

जागरूकता के लिए लगाएं जाएंगे पोस्टर
लोगों को जागरूक करने के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर जगह जगह डेंगू से बचाव की फ्लैक्स, होर्डिग्स, पोस्टर व दीवार पेंटिंग के जरिए जनता को इस बीमारी से बचाने के तरीके बताएं जाएंगे।

मंडल में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। डेंगू के प्रकोप के लिए विभाग की ओर से अधिक से अधिक जांचें व आशाओं को घर-घर स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं। जिलों में फीवर हेल्प डेस्क को सक्रिय किया जाएगा, जिससे संदिग्धों की पहचान व जांच कर तत्काल उपचारित किया जा सके- डा. दीपक ओहरी, एडी हेल्थ, बरेली मंडल।

ये भी पढ़ें- बरेली: चादरपोशी का सिलसिला जारी, सोनिया गांधी की चादर दरगाह आला हजरत पर हुई पेश

ताजा समाचार

बहराइच: एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना हुए परिषदीय विद्यालयों के बच्चे, हासिल करेंगे नई जानकारी 
एचएमएस होस्ट इंडिया को मिला नोएडा हवाई अड्डे पर रेस्तरां, कैफे और खान-पान की अन्य दुकानों के निर्माण व परिचालन का ठेका
शाहजहांपुर: पुवायां क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, एएसपी ने किया मौका मुआयना
कोटा: कोचिंग की एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, NEET की कर रही थी तैयारी
यूपी एटीएस को मिली सफलता, रोहिंग्या आमिर हमजा को तीन विदेशी महिलाओं के साथ किया गिरफ्तार, हुआ यह बड़ा खुलासा!
जौनपुर: सड़क हादसे में मृतकों के घर पहुंचे राज्यमंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस