बरेली: फरीदपुर में डकैती डालने वाले बदमाशों की हुई पहचान

बरेली: फरीदपुर में डकैती डालने वाले बदमाशों की हुई पहचान

बरेली, अमृत विचार। डिस मैकेनिक के घर पड़ी डकैती का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। पुलिस ने कुछ बदमाशों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए थाने की टीम के साथ साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है। फरीदपुर में सरकड़ा गांव के रहने वाले अरविंद वर्मा के घर …

बरेली, अमृत विचार। डिस मैकेनिक के घर पड़ी डकैती का जल्द ही खुलासा हो जाएगा। पुलिस ने कुछ बदमाशों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए थाने की टीम के साथ साथ एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है।

फरीदपुर में सरकड़ा गांव के रहने वाले अरविंद वर्मा के घर शुक्रवार देर रात नकाबपोश डकैत घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर जेवर नकदी और कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के जाने के बाद यह बात पड़ोसी और पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस को घटना करने वाले कुछ बदमाशों के नाम और पते पता चल गए हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर देगी।

फरीदपुर में हुई घटना के कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

घर के अंदर पत्नी और बहन सो रही थी
पीड़ित अरविंद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने मामा के साथ सो रहा था। रात करीब 12 बजे करीब 9 नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। उन्होंने पहले अरविंद को उठाया। बाद में तमंचा लगाकर दोनों को बंधक बना लिया। फिर घर का दरवाजा खुलवाने के लिए कहा। घर के अंदर अरविंद की पत्नी, बच्चे और उसकी बहन सो रही थी।

अरविंद की आवाज सुनने के बाद उन्होंने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद सभी बदमाश घर में घुस गए और सबसे पहले सभी को एक कमरे में बेड पर बैठा कर बंद कर गन प्वाइंट पर लेकर उनके सामने ही सेफ का लॉकर खोलकर उसमें रखे करीब 1.5 लाख से अधिक के जेवर खंगाल लिए। इसके बाद उसमे रखा कैश भी निकाल लिया। लूटने के बाद उन्होंने अरविंद और उसके मामा की जेब को भी खंगाला। दोनों की जेब से करीब 500 रुपए मिले। इससे गुस्साए बदमाशों ने परिवार के लोगों को जमकर पीटा।