बरेली: 2022 में भी 2017 दोहराने के लिए सुनील बंसल ने दिया मंत्र

बरेली: 2022 में भी 2017 दोहराने के लिए सुनील बंसल ने दिया मंत्र

बरेली, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भी 2017 दोहराने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में किन-किन बिंदुओं पर काम कर लोगों को जोड़ना है, इसकी विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बरेली मंडल के विधानसभा प्रभारी व विधानसभा संचालन समिति …

बरेली, अमृत विचार। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भी 2017 दोहराने के लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में किन-किन बिंदुओं पर काम कर लोगों को जोड़ना है, इसकी विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बरेली मंडल के विधानसभा प्रभारी व विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों को मंत्र बताए। बुधवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति की कमिश्नरी बैठक आयोजित की गई।

इसमें बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं व पीलीभीत के विधानसभा प्रभारी व विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों को ही बुलाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कई बिंदुओं पर विस्तृत रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर बूथ समिति बनाकर उनके सभी सदस्यों को सक्रिय बनाएं। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाएं लेकिन पन्ना प्रमुख वही बनेगा जिसका नाम पन्ने पर है। चुनाव में पन्ना प्रमुख का योगदान महत्वपूर्ण होता है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

मतदाता कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए वोट बनाने का काम करना है। इसके साथ ही सामाजिक टोली प्रमुख बनाना है। हर वर्ग की टोली को अपने-अपने समाज की मीटिंग करनी है और सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां उन तक पहुंचानी हैं। कार्यकर्ताओं व सभी जनप्रतिनिधियों को कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाना है।

प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाने का काम करें। चुनाव जीतने का सदस्यता अभियान एक बहुत बड़ा माध्यम है। सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान भी चलाना है। लाभार्थी संपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के लाभार्थियों के घर जाकर जनसम्पर्क करें और लाभार्थियों को भाजपा का वोटर बनाएं।

प्रत्येक बूथ का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर ज्यादा लोगों को जोड़ें
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ का व्हाट्सअप ग्रुप बनाना है। जिसमें उस बूथ के ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को जोड़ना है। उसमें केंद्र व प्रदेश की योजनाओं व उपलब्धियों और प्रचार-प्रसार की पोस्ट सभी को शेयर करनी हैं। जिससे प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को पार्टी की योजनाओं व कामों के बारे में पता चल सके। बूथों के बाद मंडल स्तर पर भी व्हाट्सअप ग्रुप बनने हैं।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद
भाजपा कमिश्नरी बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा, पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, रविन्द्र सिंह राठौर, संजीव अग्रवाल, दुर्विजय सिंह शाक्य, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, डॉ नरेंद्र गंगवार, नीरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, डॉ मनोज गुप्ता, आदेश प्रताप सिंह, प्रतेश पांडेय, शिवेंद्र नाथ चौबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डा.केशव अग्रवाल ने सुनील बंसल को भेंट कीं अमृत विचार की प्रतियां
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बुधवार को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल ने सुनील बसंल से मुलाकात की और उन्हें दैनिक अमृत विचार की प्रतियां भेंट कीं। इस दौरान कई सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा, बदायूं के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

Kanpur: जवानों की रक्षा करेगी हल्की बुलेट प्रूफ जॉकेट; DMSRDE ने की विकसित, किस तरह करेगी वीरों की रक्षा?...पढ़ें
शत-प्रतिशत मतदान से पूरा होगा 400 पार का संकल्प :वेदप्रकाश 
दिल्ली: इंडिया गेट के पास आइसक्रीम बेचने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, पकड़ा गया आरोपी 
क्या आप लंबे समय तक अकेले खुश रहेंगे? इसका जवाब आपकी जुड़ाव शैली पर निर्भर हो सकता है
लोकसभा चुनाव 2024: गरजेंगे मोदी, योगी, नड्डा! तो राहुल, प्रियंका और अखिलेश भी भरेंगे हुंकार
CM योगी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी! कहा-मेरा घर इमामगंज में है, बुलडोजर चला कर दिखाएं-काट डालूंगा