बरेली: जाट रेजीमेंट सेंटर में 4 से 16 अक्टूबर तक भर्ती रैली

बरेली: जाट रेजीमेंट सेंटर में 4 से 16 अक्टूबर तक भर्ती रैली

बरेली, अमृत विचार। करीब दो साल के बाद भारतीय सेना के जाट रेजीमेंट सेंटर में भर्ती खोली गयी है। यूनिट मुख्यालय कोटा की ओर से भर्ती रैली का आयोजन कराया जा रहा है। 4 से 16 अक्टूबर तक भर्ती रैली होगी। प्रतिदिन 250 से लेकर 300 अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गयी है। …

बरेली, अमृत विचार। करीब दो साल के बाद भारतीय सेना के जाट रेजीमेंट सेंटर में भर्ती खोली गयी है। यूनिट मुख्यालय कोटा की ओर से भर्ती रैली का आयोजन कराया जा रहा है। 4 से 16 अक्टूबर तक भर्ती रैली होगी। प्रतिदिन 250 से लेकर 300 अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गयी है। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भर्ती स्थल पर व्यवस्थाएं बनायी जा रही हैं। पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल/भर्ती अधिकारी एवं कमांडेंट जाट रेजीमेंट सेंटर जिनेश प्रकाश की ओर से अगस्त में ही पत्र भेजकर प्रशासन को सूचना दे दी गयी थी। भर्ती रैली का सफल संचालन कराने के लिए 1 अक्टूबर को जाट रेजीमेंट सेंटर में बैठक आयोजित की गयी है। इस संबंध में मंडी समिति सचिव को भी पत्र भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने 21 सितंबर को नगर मजिस्ट्रेट के लिए पत्र लिखकर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

माना जा रहा है कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंचेंगे तो रेलवे स्टेशन और सेटेलाइट और पुराने रोडवेज बस स्टैंड भी दबाव बढ़ेगा और भर्ती होने के दौरान बरेली-लखनऊ हाईवे पर भीड़भाड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में यातायात सामान्य रखने के लिए पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं करनी हैं।