बरेली: आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे रेलवेकर्मी, फहराएंगे अपने घरों में तिरंगा

बरेली: आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे रेलवेकर्मी, फहराएंगे अपने घरों में तिरंगा

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त, 2022 को पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अमर शहीदों के बलिदान के सम्मान में हर घर पर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जा रहा है। …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी 15 अगस्त, 2022 को पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए अमर शहीदों के बलिदान के सम्मान में हर घर पर तिरंगा लहराने का अभियान चलाया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इज्जतनगर मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे तथा अपने मित्रों एवं सम्बन्धियों को इस बात से अवगत करायेंगे, ऐसा कर लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगा कर अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 11 से 17 अगस्त, 2022 तक ’स्वतंत्रता सप्ताह’ मनाया जायेगा, जिसमें ’हर घर झण्डा’ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

रेल प्रशासन द्वारा ’हर घर झण्डा’ अभियान में रेल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आमजनों की सहभागिता की जायेगी। विभिन्न स्टेशनों पर उद्धोषणा के माध्यम से ’हर घर झण्डा’ से लोगों को अवगत कराया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन, पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जायेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल इंजनों पर मानक के अनुरूप तिरंगा स्टीकर लगाया जायेगा। इन सभी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत रेल कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

भारतीय रेल की ’हर घर झण्डा’ अभियान में सभी रेल कर्मियों को जोड़ने और 15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर रेल अधिकारियों एवं कर्मियों के आवासों पर झण्डे फहराने की योजना है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से लगाना, इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत सम्बन्ध का प्रतीक बनेगा बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: स्काई वॉक कार्य शुरू, अयूब खां चौराहे पर खुलेंगी 150 दुकानें