बरेली: निविदा में उलझा कुतुबखाना पुल, कंपनियों ने नहीं ली रुचि

बरेली: निविदा में उलझा कुतुबखाना पुल, कंपनियों ने नहीं ली रुचि

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। सेतु निगम ने 118 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल निर्माण अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। लेकिन सेतु निगम द्वारा लगभग डेढ़ …

बरेली, अमृत विचार। कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। सेतु निगम ने 118 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल निर्माण अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। लेकिन सेतु निगम द्वारा लगभग डेढ़ माह पूर्व जारी किए गए ऑनलाइन टेंडर पर अभी तक किसी कंपनी ने निर्माण कार्य करने में रुचि नही दिखाई है। इससे निर्माण कार्य शुरू होने में देरी की आशंका जताई जा रही है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुतुबखाना ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। यह पुल कोहाड़ापीर पर नैनीताल रोड से शुरू होकर कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने उतारा जाना था। इसकी लंबाई करीब 1577 मीटर थी। अधिकारियों ने आपसी सहमति के बाद पुल की लंबाई करीब 200 मीटर से ज्यादा कम कर दी। अब पुल नैनीताल रोड से नहीं शुरू होगा, बल्कि यह कोहाड़ापीर चौराहा के पास से बनाया जाएगा। पुल छोटा होने पर अब इसकी लंबाई करीब 1377 मीटर रह जाएगी और एस्टीमेट भी घटकर करीब 118 करोड़ रहेगा।

सेतु निगम ने पुल की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक महीने के अंदर ईपीसी मोड पर ऑनलाइन टेंडर मांगे गए थे लेकिन निर्धारत समय में किसी निर्माणकारी संस्थान ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद सेतु निगत ने दोबारा से ऑनलाइन टेंडर निकाले हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा।

ओवरब्रिज के लिए टेंडर प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। – देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

ताजा समाचार

रायबरेली: पुलिस ने छापेमारी कर 450 लीटर डीजल किया बरामद, पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप
बाराबंकी: कक्षा अध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज, फीस जमा न करने पर कर दिया था परीक्षा से वंचित
हल्द्वानी: केनरा बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, कुर्सी में हुआ छेद...बड़ी घटना टली
कासगंज: जिले भर में मनाया गया पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव, शहर में बजरंग दल ने निकाली अंजलि के लाल की शोभायात्रा
Chitrakoot: मंदिरों में धूमधाम से मनी श्री हनुमान जयंती; बजरंग बली की पूजा करके भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ
अल्मोड़ा: पीने के पानी के लिए गांव कस्बों में त्राहि-त्राहि