बरेली: पर्यटन का केंद्र बनाने को विकसित किया जाएगा मयूर वन चेतना

बरेली: पर्यटन का केंद्र बनाने को विकसित किया जाएगा मयूर वन चेतना

बरेली, अमृत विचार। उपेक्षा का शिकार शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मयूर वन चेतना की सूरत एक बार फिर सुधरती दिख रही है। बीते दिनों वन मंत्री और नगर विधायक अरुण कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों से बैठक की थी और मयूर वन चेतना की तस्वीर सुधारने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने मयूर …

बरेली, अमृत विचार। उपेक्षा का शिकार शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मयूर वन चेतना की सूरत एक बार फिर सुधरती दिख रही है। बीते दिनों वन मंत्री और नगर विधायक अरुण कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों से बैठक की थी और मयूर वन चेतना की तस्वीर सुधारने के निर्देश दिए थे।

मंत्री ने मयूर चेतना केंद्र में औषधीय प्रजाति के पौधे रोपने और झूले आदि लगाकर बाउंड्री वाल बनाने के लिए कहा था ताकि पर्यटन स्थल को विकसित किया जा सके। अब विभाग के अधिकारी इसका खाका तैयार करने में जुट गए हैं। मयूर वन चेतना की मौजूदा स्थिति की बात करें तो यहां बच्चों के लिए लगाए गए झूले बेकार हो चुके हैं।

पूरे केंद्र के अंदर हर तरफ सिर्फ झाड़ियां उगी हुई हैं और किसी प्रकार का रखरखाव नहीं दिखाई देता है। पर्यटकों के नाम पर केवल प्रेमी जोड़े घूमते दिख जाएंगे, लेकिन अब वन मंत्री अरुण कुमार ने मयूर वन चेतना की सूरत सुधारने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र अंदर औषधीय पौधे लगाकर पर्यटन के लिए विकसित किया जाए।

अधिकारियों के मुताबिक तुलसी, नीम, एलोवीरा, आंवला समेत करीब 42 प्रजातियों को औषधी पौधे लगाने की तैयारी केंद्र अंदर की जा रही है। पहले इन औषधीय पौधों की थीम तैयार की जाएगी और फिर शासन से बजट की मांग करेंगे। इसके अलावा जो भी कमियां बीते दिनों में आ गई हैं उनको दूर किया जा रहा है। खास तौर से बच्चों के खेलने के लिए जो झूले खराब हो चुके हैं, उनको दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही केंद्र को पूरी तरह बाउंड्री वाल के जरिए कवर किया जाएगा।

औषधीय पौधे मयूर वन चेतना में लगाए जाने हैं। इसके लिए पौधों की थीम तैयार की जा रही है। थीम तैयार हो जाने के बाद शासन से धनराशि की मांग की जाएगी। करीब 42 प्रजातियों के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।—ललित कुमार वर्मा, मुख्य वन संरक्षक

ये भी पढ़ें-

बरेली: मानसिक चिकित्सालय के टेलर की हत्या में उलझी पुलिस