बरेली: पर्यटक स्थल बना पशुपतिनाथ मंदिर

बरेली: पर्यटक स्थल बना पशुपतिनाथ मंदिर

अमृत विचार, बरेली। नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर शहर की पीलीभीत बाईपास-बीसलपुर चौराहा के पास बना पशुपतिनाथ मंदिर लोगों में आस्था के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात हो रहा है। नाथनगरी के नाम से बरेली में सात नाथ मंदिरों में एक पशुपतिनाथ मंदिर भी शामिल है। मंदिर में रामेश्वरम के …

अमृत विचार, बरेली। नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तर्ज पर शहर की पीलीभीत बाईपास-बीसलपुर चौराहा के पास बना पशुपतिनाथ मंदिर लोगों में आस्था के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात हो रहा है। नाथनगरी के नाम से बरेली में सात नाथ मंदिरों में एक पशुपतिनाथ मंदिर भी शामिल है। मंदिर में रामेश्वरम के रामसेतु से लाए गए पत्थर यहां तालाब में तैरते हैं।

मंदिर परिसर में शिव के 108 नामों को समर्पित 108 शिवलिंग हैं। मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि मंदिर की स्थापना में जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती भी आए थे। पीलीभीत बाईपास स्थित इस मंदिर को वर्ष 2003 में शहर के एक बिल्डर ने बनवाया था। यहां का शिवलिंग पशुपतिनाथ (नेपाल) के समान ही पंचमुखी है।

यहां भैरव मंदिर भी है। मंदिर के चारों ओर सरोवर है। इसे बनाने में एक वर्ष का समय लगा, लेकिन अब इस मंदिर की ख्याति आसपास के जिलों तक पहुंच चुकी है। नेपाल के मंदिर की तर्ज पर यहां भी मुख्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही मंदिर के चारों ओर जलाशय यहां आने वालों को आकर्षित करता है।

मंदिर परिसर में झांकी स्वरूप कैलाश पर्वत बनाया गया है। जिसमें गिरने वाली जलधारा देखते ही बनती है। मंदिर परिसर में रुद्राक्ष और चंदन के वृक्ष भी लगे हैं। जिनकी शोभा मंदिर में चार चांद लगा देती है। सबसे अधिक भीड़ मंदिर में सावन में लगती है। वर्तमान में मंदिर आस्था के साथ ही पर्यटन स्थल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक से अंदर तक पहुंचे तस्कर