बरेली: कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर, नगर निगम में ऑनलाइन म्यूटेशन सुविधा शुरू

बरेली: कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर, नगर निगम में ऑनलाइन म्यूटेशन सुविधा शुरू

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में म्यूटेशन में होने वाला खेल अब नहीं हो सकेगा। व्यक्ति को अपने नाम प्रापर्टी कराने के लिए महीनों कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी दस्तावेज देने पर 15 दिन में यह काम आसानी से घर बैठे हो सकेगा। नगर निगम में आनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम में म्यूटेशन में होने वाला खेल अब नहीं हो सकेगा। व्यक्ति को अपने नाम प्रापर्टी कराने के लिए महीनों कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी दस्तावेज देने पर 15 दिन में यह काम आसानी से घर बैठे हो सकेगा। नगर निगम में आनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रकरण आनलाइन होने के बाद यह अफसरों की नजर में आएगा। तय समय में अफसर को प्रकरण को अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: संसद भवन में भाषण देने वाले स्वयंसेवकों को दी बधाई

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम में जिन लोगों ने अभी तक म्यूटेशन के दस्तावेज कार्यालय में जमा किए थे, उन प्रकरणों को सिस्टम में आनलाइन दर्ज किया जा रहा है। नगर निगम में म्यूटेशन कराने की प्रक्रिया जटिल है। निगम में जाकर म्यूटेशन की फाइल महीनों एक जगह ही रखी रहती है। संबंधित व्यक्ति चक्कर ही लगाता रहता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

नगर आयुक्त के सामने इस तरह की समस्या कई लोगों ने बताई। तब उन्होंने इस व्यवस्था को आनलाइन करने की बात कही। अब म्यूटेशन के लिए ई नगर सेवा वेबसाइट पर अपना आवेदन करें और उसमें बताई जानकारी अपलोड करें। सब कुछ ठीक रहने पर 15 दिन में म्यूटेशन का काम आसानी से घर बैठे हो जाएगा। इसके लिए www.e.nagarsevaup.gov.in पर जाना होगा। होम पेज खुलेगा। इसमें सिटिजन सर्विस पर जाना होगा। इसमें क्लिक करने पर फार्म खुलेगा। इसे भरकर सबमिट करना होगा।

क्या है म्यूटेशन
राजस्व दस्तावेज में प्रॉपर्टी के टाइटल के मालिक का नाम बदलने को म्यूटेशन कहते हैं। कानूनी भाषा में म्यूटेशन का मतलब रेवेन्यू दस्तावेजों में प्रॉपर्टी के टाइटल के मालिक का नाम बदलने से है।

नगर निगम ने ई नगर सेवा शुरू की है। इसके जरिए म्यूटेशन का काम आसानी से हो सकेगा। जनता को किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी दें और तय समय में बिना परेशानी के काम हो जाएगा—निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त।

क्यूआर कोड से नीलामी, टैक्स और रेंट भी जमा करेंगे
दो वार्डों से शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा का पायलट प्रोजेक्ट शेष वार्डों के साथ रेंट, टैक्स और नीलामी के लिए जमा की जाने वाली रकम जमा करने में भी लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की भी मंशा है कि डिजिटल मोड में लेनदेन किया जाए। नगर निगम उसी दिशा में बढ़ रहा है। जनता को निगम कार्यालय आने की जरूरत न पड़े। इस तरह की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कालेज का मेडिकल कप क्रिकेट सीरीज पर कब्जा

ताजा समाचार

बरेली: गांव-गांव कृत्रिम गर्भधान करेगा IVRI, मोबाइल वैन के जरिये किसानों की चौखट पर पहुंचेगी टीम
बरेली: कायम रहेगी वृक्षों की विरासत, 27 विभाग मिलकर जिले में लगाएंगे 42.72 लाख पौधे
बांदा: माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बरेली में हाई अलर्ट, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद SSP ने पुलिस को दिए निर्देश
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया था मनी लॉड्रिंग का केस
दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तो नाना थे ब्रिगेडियर, मुख्तार के रिश्ते के चाचा थे पूर्व उपराष्ट्रपति, बंटवारे में परिवार के कई सदस्य चले गये पाकिस्तान