बरेली: नाग पंचमी आज, नाथ नगरी में लोगों ने की नाग देवता की पूजा, देखें तस्वीरें

बरेली: नाग पंचमी आज, नाथ नगरी में लोगों ने की नाग देवता की पूजा, देखें तस्वीरें

बरेली, अमृत विचार। बरेली के हरूनगला में नाग पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। नागपंचमी के उपलक्ष्य में आज (मंगलवार) नागदेवता की पूजा की गई। नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव के मंदिरों में जाकर नाग …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के हरूनगला में नाग पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। नागपंचमी के उपलक्ष्य में आज (मंगलवार) नागदेवता की पूजा की गई। नाग पंचमी का त्योहार सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव के मंदिरों में जाकर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस त्योहार के दिन बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। नाग देवता को फूल, मिठाई और दूध अर्पित करना चाहिए।

मंदिर के सेवादार व महंत ने बताया 1987 में लौकी का खेत हुआ करता था यहां पर लोग खेती-बाड़ी करते थे। यहां सांपों का झुंड खेत में लौकी के पेड़ों में घूमा करता था और घूम फिर कर एक कार्नर पर उन्होंने अपना ठिकाना बना लिया। तब से यह मंदिर नाग देवता के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की यह विशेषताएं हैं कि सच्चे मन से जो मुराद मांगता है उसकी पूरी होती है। यहां नाग पंचमी के दिन भारी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं।

 

ये भी पढ़ें- बरेली: घरों की छत पर लगे विज्ञापन से 75 प्रतिशत कर वसूलेगा निगम