बरेली: चार दिन बाद दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

बरेली: चार दिन बाद दस्तक देगा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत

बरेली, अमृत विचार। चार दिन बाद मानसून दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिक 26 जून को मानसून के आने का दावा कर रहे हैं। इस बार सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान ठीक रहा तो 1600 मिलीमीटर बारिश होगी। प्री- मानसून में लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं …

बरेली, अमृत विचार। चार दिन बाद मानसून दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिक 26 जून को मानसून के आने का दावा कर रहे हैं। इस बार सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान ठीक रहा तो 1600 मिलीमीटर बारिश होगी। प्री- मानसून में लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। दो दिन बूंदा-बांदी जरूर हुई।

इससे तुरंत मौसम ठंडा हो गया, लेकिन अब फिर से गर्म होने लगा है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक 25 जून तक इसी तरह गर्मी बढ़ने की बात कह रहे हैं।

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उत्तर पश्चिम से 5.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को गर्म रखा। सुबह मौसम में 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 39 प्रतिशत आर्द्रता रही। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 25 तक गर्मी बढ़ेगी और बारिश नहीं होगा। 26 को मानसून दस्तक देगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: मलेरिया की अब सीएस प्रो एप से होगी निगरानी