बरेली: पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर सहेजने को प्रबंध कार्यकारिणी घोषित

बरेली: पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर सहेजने को प्रबंध कार्यकारिणी घोषित

बरेली, अमृत विचार। आखिरकार उत्तरायणी जन कल्याण समिति के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट 28 साल पुरानी समिति के बिखरे पत्तों को एकजुट करने में सफल हो गए। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर सहेजने के लिए उत्तरायणी जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी 2022-23 की घोषणा बुधवार को कर दी गयी। बरेली कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष …

बरेली, अमृत विचार। आखिरकार उत्तरायणी जन कल्याण समिति के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट 28 साल पुरानी समिति के बिखरे पत्तों को एकजुट करने में सफल हो गए। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर सहेजने के लिए उत्तरायणी जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी 2022-23 की घोषणा बुधवार को कर दी गयी। बरेली कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे विनोद जोशी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

वहीं, नई कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक, पूर्व महामंत्री देवेन्द्र जोशी समेत कई अन्य पदाधिकारियों को किसी भी भूमिका में जगह नहीं मिली। समिति के 19 सितंबर को अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुए थे। नयी कार्यकारिणी में 65 वरिष्ठजनों को स्थान दिया गया है। इधर कार्यकारिणी में एनडी पांडेय, शंकर सिंह बोरा, दिनेश रौथाना, सुंदर सिंह भाकुनी, देवेन्द्र सिंह खेड़ा को सुरक्षा प्रभारी बनाया है। चंदन सिंह नेगी मीडिया प्रभारी और प्रभात गेरोला व पुष्कर राना सह मीडिया प्रभारी होंगे।

मुख्य अंकेक्षक कैलाश चंद्र सती व जेसी काला और जनसंपर्क अधिकारी के रूप में मुकुल मोहन त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश जोशी, उमेश तिवारी व राकेश पांडेय को जिम्मेदारी दी गयी है। खेल प्रभारी कमलकांत बेलवाल, सांस्कृतिक प्रभारी पूरण सिंह दानू व जगदीश आर्या बनाए हैं। कमला पांडेय को सह सांस्कृतिक प्रभारी बनाया है। सीबी तिवारी को कैंट, पदम सिंह को लालफाटक और विजय कुमार ढौंडियाल को एयरफोर्स क्षेत्रीय प्रचार सचिव बनाया है।

संरक्षक मंडल में इन्हें मिली जिम्मेदारी
सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य संरक्षक और डीडी बेलवाल, आनंद सिंह भंडारी, केएस रावत, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र पांडेय, सुमन देव कुकरेती, पीएस जीना और माधव नंद तिवारी को संरक्षक बनाया गया है।

प्रमोद बिष्ट की यह टीम करेगी कार्य
प्रबंध कार्यकारिणी समिति में प्रमोद सिंह बिष्ट अध्यक्ष, बीडी जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भुवन चंद्र पांडेय, मोहन चंद्र पाठक, दिनेश पांडेय व संजय कंडारी उपाध्यक्ष बनाए गए। दिनेश चंद्र पंत महासचिव तो मनोज पांडे वरिष्ठ सचिव बनाए हैं। तीन सचिव में रमेश शर्मा, अंबा दत्त मठपाल और जेसी बेलवाल को जगह दी गयी। कोषाध्यक्ष के अति महत्वपूर्ण पद पर देवेन्द्र सिंह मनराल पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं।

भूपाल सिंह को उत्तरायणी मेला प्रभारी नियुक्त किया
नयी कार्यकारिणी में कमलेश बिष्ट सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश पाठक मुख्य संपादक, केपीएस बिष्ट संपादक, नवीन उप्रेती स्मारिका प्रभारी, ललित सिंह बिष्ट सह स्मारिका प्रभारी बनाए गए। मनोज कांडपाल मुख्य सलाहकार और दामोदर लोहानी, घनश्याम ग्वाल, योगेंद्र जोशी, रामेश्वर पांडेय, जेबी कांडपाल और कैलाशचंद्र पंत सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। भूपाल सिंह को उत्तरायणी मेला प्रभारी और सह मेला प्रभारी में तारा जोशी, जगदीश सती, रामू चंद्र और पदम रावत को जिम्मेदारी दी है।