बरेली: कर्मचारियों को मिल रहा छात्र संगठनों का भी समर्थन

बरेली: कर्मचारियों को मिल रहा छात्र संगठनों का भी समर्थन

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज को केंद्रीय या राज्य विश्वविद्यालय बनाने, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों के प्रदर्शन को छात्र संगठन भी लगातार समर्थन दे रहे हैं। गुरुवार को भी बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज को केंद्रीय या राज्य विश्वविद्यालय बनाने, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। कर्मचारियों के प्रदर्शन को छात्र संगठन भी लगातार समर्थन दे रहे हैं। गुरुवार को भी बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

इस दौरान रुविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिव प्रताप ने भी समर्थन दिया। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अस्थायी कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर रुविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मियों की आवाज सरकार को अब तक पूरी न करना रोष उत्पन्न करता है। हम पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ हैं। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारा आंदोलन बहुत ही जायज मांगों पर है। जल्द सुनवाई न होने पर हम जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। सचिव हरीश मौर्य ने प्रबंध समिति को हटाकर रिसीवर बैठाने की मांग फिर दोहराई है।

इस मौके पर जयवीर, दीपक, राजराम, कुलदीप, सावित्री, मनीष मिश्र, दयाशंकरन, हरेराम, दोदराम, राजीव कुमार, संजीव कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।