बरेली: कुतुबखाना पुल सहित कई कामों का मंडलायुक्त ने मांगा हिसाब

बरेली: कुतुबखाना पुल सहित कई कामों का मंडलायुक्त ने मांगा हिसाब

बरेली, अमृत विचार। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों को इस वर्ष के अंत तक विकास कार्यों को निर्धारित कार्यों को पूर्ण किया जाए। मंडलायुक्त सोमवार को आयुक्त …

बरेली, अमृत विचार। मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों को इस वर्ष के अंत तक विकास कार्यों को निर्धारित कार्यों को पूर्ण किया जाए। मंडलायुक्त सोमवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय में स्मार्ट सिटी परियोजना के का कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, एसीओ सुनील कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी निर्माण कार्य अभी अधूरे रह गये हैं, उन्हें अगले माह के अंत तक पूर्ण कराकर सम्बन्धित विभाग को सौंप दें। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी टेंडर पूर्ण किये जा चुके हैं, उन्हें पोर्टल पर अवश्य अपलोड किया जाए। बैठक में स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 56 वर्कआर्डर जारी हो चुके हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि सेतु निगम में 30 नवंबर तक 25 लाख , कुतुबखाना ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों में 30 नवंबर तक का 7.99 करोड़, अण्डर ग्राउन्ड इलेक्ट्रिक वायरिंग केबल का 3 करोड़ का कार्य 4 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। नगर आयुक्त ने मण्डलायुक्त को अवतगत कराया कि जल निगम द्वारा 10 दिसम्बर तक 25 करोड़ के प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि इन कार्यों में तेजी लाएं।

उन्होंने ऊर्जा निगम को निर्देश दिए कि अभी तक कुछ पार्कों में लाइटें नहीं लगी हैं, उनको शीघ्र लगाया जाए। उन्होंने सम्बन्धित संस्था को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर अभी तक खुदाई का कार्य चल रहा है उसे तुरन्त पूर्ण कर लिया जाये।