बरेली: देवेंद्र सिंंह ने रैली के जरिये दिखाया ‘दम’

बरेली: देवेंद्र सिंंह ने रैली के जरिये दिखाया ‘दम’

बरेली, अमृत विचार। बिथरीचैनपुर विधानसभा से सपा के टिकट से दावेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह ने रविवार को रैली निकालकर 2022 विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी। रैली में समर्थकों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने पवन विहार स्थित …

बरेली, अमृत विचार। बिथरीचैनपुर विधानसभा से सपा के टिकट से दावेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह ने रविवार को रैली निकालकर 2022 विधानसभा चुनाव की हुंकार भरी। रैली में समर्थकों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने पवन विहार स्थित देवेंद्र सिंह के पार्टी कार्यालय से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सुबह 11 बजे निकली। यहां से सैटेलाइट बस स्टैंड, चौपुला चौराहे से करगैना होते बिथरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कोहनी, बल्लिया, साकरपुर, भमोरा, रामनगला, देवचरा, रम्पुरा, वारीनगला, बुखारा, नरियावल आदि गांव होते हुए रामतारा बारातघर पर आकर समाप्त हुई।

रैली निकलने से पूर्व जिलाध्यक्ष ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो वहीं, देंवेंद्र सिंह ने गांवों में लोगों से बातचीत कर उनकी दिक्कतों की जानकारी ली। कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान परेशान हैं। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, किसान आंदोलन, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, महंगाई आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरा। यह भी कहा कि वह लंबे समय से बसपा से जुड़े रहे। जो भी चुनाव लड़ा उसमें जीत मिली।

सपा में शामिल होने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव को लेकर जो उम्मीद जताई है उस पर निश्चित ही खरा उतरेंगे। क्षेत्र की जनता का रूझान देखते हुए निश्चित ही जीत मिलने की बात कही। महेंद्र सिंह, डा केपी सिंह, नेपाल सिंह, संजीव सिंह, राजपाल, सुभाष, हरीश, अनिल पटेल, रुचित, राकेश, धनवीर सिंह, रविंद्र सिंह, केपी कन्नौजिया, नंद किशोर, रजत पटेल आदि उपस्थित रहे।