बरेली: त्रिशुल एयरबेस पर आने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर

बरेली: त्रिशुल एयरबेस पर आने के बाद शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर

बरेली, अमृत विचार। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को आंतकियों से मुठभेड़ में पांच सैनिक शहीद हुए थे। इनमें शाहजहांपुर के सिपाही सारज सिंह भी शामिल थे। बुधवार को सारज सिंह का पार्थिव शरीर बरेली के त्रिशुल एयरबेस पर पहुंचा। इसके बाद यहां से सेना की गाड़ी से उन्हें शाहजहांपुर के लिए रवाना कर दिया …

बरेली, अमृत विचार। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को आंतकियों से मुठभेड़ में पांच सैनिक शहीद हुए थे। इनमें शाहजहांपुर के सिपाही सारज सिंह भी शामिल थे। बुधवार को सारज सिंह का पार्थिव शरीर बरेली के त्रिशुल एयरबेस पर पहुंचा। इसके बाद यहां से सेना की गाड़ी से उन्हें शाहजहांपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शव को पहले शाहजहांपुर की छावनी में ले जाया जाएगा। इसके बाद सारज सिंह के शव को उनके गांव अख्तियारपुर ले जाया जाएगा।

दोपहर करीब 2:30 बजे बरेली पहुंचा था पार्थिव शरीर
दरअसल, हमले में शहीद होने के बाद सारज सिंह के पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली लाया गया। वहां से सेना के विमान से उन्हें बरेली के त्रिशुल एयरबेस पहुंचाया गया। बरेली से सेना की गाड़ी उन्हें शाहजहांपुर के लिए लेकर गई। इस बीच बरेली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। शव के बरेली पहुंचते ही यहां के लोग भी उन्हें देखने के लिए इक्टठा होने लगे। सड़क पर लोगों ने वीडियो भी बनाए। हालांकि जब तक भीड़ बड़ती शव रवाना हो चुका था।

मुठभेड़ से एक दिन पहले ही पत्नी से की थी बात
सारज सिंह शाहजहांपुर के बंडा के निवासी थे। 26 वर्षीय सारज सिंह पांच साल पहले सेना में शामिल हुए थे। जम्मू के कपोड़ा में उनकी तैनाती हुई थी। बताया जा रहा है कि सारज सिंह की मुठभेड़ से एक दिन पहले ही मां और पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इससे पहले वह जून महीने में छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों का कहना है कि यह नहीं पता था कि सारज इतनी जल्दी घर लौटेंगे वो भी इस हाल में।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: वैष्णो देवी की यात्रा से लौट रहे व्यक्ति की अमरनाथ एक्सप्रेम में मौत, जंक्शन पर उतारा गया शव