बाराबंकी : सांप के काटने से महिला की मौत

बाराबंकी : सांप के काटने से महिला की मौत

बाराबंकी, अमृत विचार। पशुओं को चारा देने जा रही महिला को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत एक 65 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके चलते महिला बेसुध होकर मूर्छित हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला …

बाराबंकी, अमृत विचार। पशुओं को चारा देने जा रही महिला को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत एक 65 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके चलते महिला बेसुध होकर मूर्छित हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रामनगर के डीह मजरे अशोकपुर चाचू सराय निवासी गुलाबा देवी पत्नी भगोले प्रसाद अपने जानवरों को चारा देने जा रही थी। गुलाबा ने जैसे ही चारे के लिए टोकरी उठाई। वही छुपे बैठे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों को जानकारी होने पर वह बुजुर्ग महिला को लेकर जिला अस्पताल आ गए। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें –उन्नाव: पत्नी को डसा तो पति ने ‘सांप को बोतल में किया बंद’, दोनों को लेकर पहुंचा अस्पताल