बाराबंकी: राजू श्रीवास्तव की स्मृति में रोपा गया बरगद का पौधा

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हंस मन सुमन जन सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे आश्रम हंस मन सुमन वन कंधईपुर धाम में उनकी स्मृति में बरगद का गुरुवार दोपहर एक पौधा लगाया गया। इस दौरान समिति परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित किया। आश्रम के प्रमुख सेवादार …

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हंस मन सुमन जन सेवा समिति के द्वारा चलाए जा रहे आश्रम हंस मन सुमन वन कंधईपुर धाम में उनकी स्मृति में बरगद का गुरुवार दोपहर एक पौधा लगाया गया।

इस दौरान समिति परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित किया। आश्रम के प्रमुख सेवादार पंकज मिश्रा ने कहां की राजू श्रीवास्तव का समाज के प्रति अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनकी कलाकारी से निराश मन भी प्रसन्न हो जाया करते थे, समाज कभी राजू श्रीवास्तव को भूल नहीं पाएगा। हमारी संस्था द्वारा उनकी याद में एक पौधा लगाया गया है जिसका पालन पोषण कर उसे वृक्ष बनाया जाएगा। जिसपर हजारों पंछियों को फल व छाया मिलेगी, और लोगों को ऑक्सीजन मिलेगी। एक सच्चे कलाकार को इससे अच्छी श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र पाठक, कंधईपुर के प्रधान आशीष मिश्रा, नरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: सलाखों के पीछे ऐसा हुनर, जिसने देखा दंग रह गया… बिखरी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक