बलरामपुर: विदेशी पक्षियों के कलरव से गुंजायमान है सोहेलवा वन्य जीव विहार

बलरामपुर: विदेशी पक्षियों के कलरव से गुंजायमान है सोहेलवा वन्य जीव विहार

बलरामपुर। शरदऋतु की आहट के साथ ही बेखौफ अपने मजबूत पंखों को ऊंची परवाज देकर देशों की सरहदों को पार कर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे विदेशी पक्षियों की आवाजों से यह क्षेत्र आजकल गुंजायमान है। वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र में इन दिनों यूरोपीय देशों और रूस …

बलरामपुर। शरदऋतु की आहट के साथ ही बेखौफ अपने मजबूत पंखों को ऊंची परवाज देकर देशों की सरहदों को पार कर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे विदेशी पक्षियों की आवाजों से यह क्षेत्र आजकल गुंजायमान है। वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र में इन दिनों यूरोपीय देशों और रूस के साइबेरिया , अफगानिस्तान व अन्य देशों से आये रंग बिरंगी विदेशी मेहमान पक्षी अपनी मृदुल चहचहाहट और मनमोहक अटखेलियों से आसपास एवं नेपाल से आ रहे पर्यटकों को खूब लुभा रहे है ।

शरद ऋतु की शुरुआत से ही साइबेरिया मे जबरदस्त ठंड के कारण पक्षियों को भोज्य पदार्थ का अकाल पड़ने लगता है। इसके कारण साइबेरियन पक्षी भोजन की तलाश में देश के पक्षी विहारों की ओर नवम्बर मास से ही उड़ान भरने लगते हैं। चार महीने तक यह सोहेवा ही इनका ठिकाना रहेगा और मार्च मास मे बसंत ऋतु का आगमन होते ही अपने गंतव्य स्थान पर लौट जाते है।

पढ़ें- बुलंदशहर में सिर्फ पांच महिलाएं ही लांघ सकी हैं विधानसभा की दहलीज

इन चार महीनों में पक्षी बिहार पर्यटकों की बढ़ती आमद से हराभरा रहने के कारण वन विभाग को काफी लाभ होता है। इन दिनों दुर्लभ जाति व प्रजातियों के पण्कौआ ,पिहो ,जांघिल ,ड्बारु ,तिवारी ,नीलसर ,लालसर ,सीकपर ,पिंटेल ,सलही ,बारंकटा ,बगुला ,मैना, तोता ,सारस ,मोर और अन्य सुरीले पक्षियों ने पक्षी बिहार की हवाओं को भी संगीतमय सुरीली बना दिया है।

अफगानिस्तान से आये हाईबैक्टेल ने पर्यटकों को सम्मोहित कर जैसे अपनी मृदु वाणी के वश मे कर कैद कर रखा है। लुभावने ये विदेशी पक्षी लौटते समय प्रजनन भी करते है। पक्षियों के संग वन क्षेत्र मे पाए जाने वाले दुर्लभ सर्प ,वन्यजीव भी पर्यटकों को दिलखुश हरकतों से लुभा रहे है।

वन विभाग सूत्रों के अनुसार ,विदेशी पक्षियों में तमाम वायरस की आशंका को देखते हुए फिलहाल पर्यटकों को दूर से ही पक्षियों को निहारने की सलाह दी जा रही है। बहेलियों और शिकारियों की टेढ़ी नज़र से पक्षियों को बचाये रखने के लिए वनरक्षकों को सतर्क कर दिया गया है।

ताजा समाचार

Bareilly News: बड़ा बाईपास पर गड्ढे में लोडर पलटने से एक की मौत, चार घायल
बाजपुर: मार्केटिंग ऑफिसर 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
लखनऊ के इन इलाकों में वाटर सप्लाई का पता नहीं, नगर निगम और जलकर कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र
Purvanchal University: फार्मेसी में फर्स्ट क्लास पास करने वाले छात्र दोबारा मूल्यांकन में हुए फेल, जानें पूरा मामला
सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को मुरादाबाद दौरा, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
JEE Main Result 2024: जेईई मेन सत्र- 2 के नतीजे जारी, मेधावियों ने बढ़ाया शहर का मान, टॉप 10 सूची में शामिल हुए लखनऊ के 10 मेधावी