बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

बलिया: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

बलिया। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के औदी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता निशा सिंह (30) की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जेठ और जेठानी पर प्रताड़ित करने का मौखिक आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

बलिया। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के औदी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता निशा सिंह (30) की मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जेठ और जेठानी पर प्रताड़ित करने का मौखिक आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

नरही थाना क्षेत्र दौलतपुर निवासी निशा सिंह की शादी 2014 में औदी निवासी मदन सिंह से हुई थी। दोनों से एक पांच वर्ष की बेटी है। मदन छह महीने से पंजाब में रहता है। थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।