बलिया: प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीतिक चेतना यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया: प्रदेश अध्यक्ष ने राजनीतिक चेतना यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया। संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनीतिक चेतना रथ यात्रा विधिवत पूजन-आरती के बाद देवरिया के लिए रवाना हुई। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मद्धेशिया समाज पूरे देश में निडरता, निर्भरता और एकजुटता के साथ …

बलिया। संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनीतिक चेतना रथ यात्रा विधिवत पूजन-आरती के बाद देवरिया के लिए रवाना हुई। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मद्धेशिया समाज पूरे देश में निडरता, निर्भरता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है।

राजनीतिक चेतना रथ यूपी प्रांत में पूर्वांचल के करीब 22 जनपदों में भ्रमण करेगा। उभांव थाना की पुलिस ने रथ के कारवां को देवरिया जनपद के भागलपुर तक पहुंचाया। रथ यात्रा रविवार देर रात बिल्थरारोड पहुंची। यहां भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे।

बाबा गणिनाथ महाराज की भव्य झांकी के नगर में प्रवेश करते ही महिलाओं ने पूजन किया। प्रदेश महामंत्री गिरीशंचद्र गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, विजय मद्धेशिया, मोहन मद्धेशिया, नवल मद्धेशिया, डा.रमाशंकर गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, अरविद गुप्ता आदि लोग शामिल हुए और बाबा गणिनाथ के जयकारे लगाए।