बहराइच: पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बहराइच: पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियनपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के मजरा तेलियनपुरवा निवासी राजमी देवी (27) पत्नी बारीलाल का गुरुवार को परिवार में विवाद हुआ। …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियनपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के मजरा तेलियनपुरवा निवासी राजमी देवी (27) पत्नी बारीलाल का गुरुवार को परिवार में विवाद हुआ। इससे महिला काफी क्षुब्ध थी। शुक्रवार सुबह घर में महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी। परिवार के लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव, दीवान समेत अन्य पुलिस कर्मी गांव पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को घर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोतीपुर गांव से मायके के लोग आ गए हैं। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-अयोध्या: एक ही परिवार की 3 बच्चियां स्कूल जाते समय हुईं गायब, तलाश में जुटी पुलिस