बहराइच: सर्पदंश से महिला की मौत, ग्रामीणों ने कोबरा पीट-पीटकर मार डाला

बहराइच: सर्पदंश से महिला की मौत, ग्रामीणों ने कोबरा पीट-पीटकर मार डाला

जरवल रोड/बहराइच। मंझारा तौकली गांव निवासी एक महिला को रविवार को सर्प ने काट लिया। महिला की मौत हो गई। नाराज लोगों ने सांप को मार डाला। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझारा तौकली के मजरा रोहितपुरवा गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी साहब निषाद रविवार को घर के बाहर काम कर रही थी। दोपहर में …

जरवल रोड/बहराइच। मंझारा तौकली गांव निवासी एक महिला को रविवार को सर्प ने काट लिया। महिला की मौत हो गई। नाराज लोगों ने सांप को मार डाला। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझारा तौकली के मजरा रोहितपुरवा गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी साहब निषाद रविवार को घर के बाहर काम कर रही थी। दोपहर में तीन बजे के आसपास कोबरा सांप पहुंच गया।

कोबरा सांप ने ऊषा देवी को काट लिया। मौके पर ही उषा देवी की मौत हो गई। सर्पदंश से नाराज ग्रामीणों ने उसकी लाठियों से पिटाई की। मौके पर कोबरा की भी मौत हो गई। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि कोबरा बहुत ही जहरीला होता है। लेकिन किसी जीव की हत्या करना भी ठीक नहीं है। बदले की कार्यवाई नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-संभल : ससुराल में महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप