बहराइच: कारागार मंत्री ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों का जाना हाल

बहराइच: कारागार मंत्री ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, बंदियों का जाना हाल

बहराइच। प्रदेश सरकार के जिला कारागार मंत्री शनिवार को श्रावस्ती दौरे पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वह जिला कारागार बहराइच पहुंच गए। कारागार मंत्री ने जेल में निरुद्ध बंदियों से वार्ता की। कारागार मंत्री ने बंदियों से समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति …

बहराइच। प्रदेश सरकार के जिला कारागार मंत्री शनिवार को श्रावस्ती दौरे पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वह जिला कारागार बहराइच पहुंच गए। कारागार मंत्री ने जेल में निरुद्ध बंदियों से वार्ता की। कारागार मंत्री ने बंदियों से समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही।

प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार को श्रावस्ती जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर में लखनऊ से होते हुए वह बहराइच के जेल रोड होते हुए जा रहे थे। रास्ते में जिला कारागार बहराइच को देख वाहन रुकवा दिया। कारागार मंत्री ने निरीक्षण के दौरान श्री राम चरित मानस के उत्तर काण्ड का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से वार्ता की। बंदियों से वार्ता कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही।

कारागार मंत्री ने जेल में बंद महिला बंदियों से वार्ता की। उनके साथ रह रहे बच्चों को टाफी और चाकलेट दिया। मंत्री को जेल अधीक्षक ने गेहूं के डंठल से बनी भगवान शिव की कलाकृति दी। इसके बाद वह श्रावस्ती के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनंद कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा, शेषनाथ यादव, केशव कुमार, गोपाल दास समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कन्नौज, बाराबंकी जेल अधिकारियों के सस्पेंशन पर कही यह बात