बहराइच: नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की हुई पुष्टि

बहराइच: नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर गैंगरेप का लगाया आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की हुई पुष्टि

बहराइच। मोती पुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट कराई। नाबालिक ने कलमबंद बयान में भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। …

बहराइच। मोती पुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल रिपोर्ट कराई। नाबालिक ने कलमबंद बयान में भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल नाबालिक के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व वारदात हुई थी।

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। नाबालिक ने कलमबंद बयान में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने गैंगरेप के साथ पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शैलेश निषाद बेटा अमिरका, पंकज बेटा राजेंद्र निषाद निवासी बरूही दौलतपुर और लखीमपुर के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तपुरवा निवासी सर्वजीत सिंह बेटा सुखदेव सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार रात में उप निरीक्षक अती उल्ला, रामानंद यादव, राजकुमार और अंकुर की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें-लखनऊ : कोल्डड्रिंक में नशा देकर किशोरी से गैंगरेप…पढ़ें पूरा मामला