बहराइच: वीजा दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी, संचालक फरार

बहराइच: वीजा दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी, संचालक फरार

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फुलवरिया गांव में ग्लोबल टूर एंड ट्रैवल एजेंसी का संचालक एक व्यक्ति कर रहा था। वह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से वीजा दिलाने के नाम पर 40 से 50 हजार रुपए ले लिया था। कुछ लोगों को पासपोर्ट भी बनवाकर दे दिया था। 27 सितंबर की सभी की उड़ान पासपोर्ट …

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फुलवरिया गांव में ग्लोबल टूर एंड ट्रैवल एजेंसी का संचालक एक व्यक्ति कर रहा था। वह क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से वीजा दिलाने के नाम पर 40 से 50 हजार रुपए ले लिया था। कुछ लोगों को पासपोर्ट भी बनवाकर दे दिया था। 27 सितंबर की सभी की उड़ान पासपोर्ट पर दर्ज था, लेकिन एक दिन पहले ही वह ऑफिस बंद कर फरार हो गया। इस पर लोगों को ठगी होने का अहसास हुआ। सभी ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिसिया थाना क्षेत्र के आसाम रोड के निकट फुलवरिया गांव में ग्लोबल टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का संचालन होता था। यहां पर अजय कुमार सिंह नाम का व्यक्ति संचालन कर लोगों को मलेशिया और दुबई का वीजा बनाने के लिए पैसे जमा करवा रहा था। इस्लाम, साकिर अहमद और इरफान समेत अन्य ग्रामीण गुरुवार को रिसिया थाने पहुंचे।

सभी ने बताया कि कम्पनी के द्वारा विदेश भेजे जाने के नाम पर किसी से 80 तो किसी से एक लाख रुपए वीजा बनवाने के नाम पर लिया। सैकड़ों लोग वीजा के नाम पर 40 से 50 लाख रुपए दे चुके थे। लोगों का वीजा भी बनवा दिया था। लेकिन वीजा अजय कुमार अपने पास ही रखे था। 27 सितंबर की सभी की उड़ान थी, लेकिन वह एक दिन पहले ही अपना कंपनी बंद कर फरार हो गया। जब सभी सुबह गए तो देखा कि दुकान खाली है। सामान भी कोई नहीं है।

इस पर सभी ने फोन लगाया तो नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 40 से 50 लाख रुपए अजय कुमार नाम का व्यक्ति ऐंठ ले गया है। सभी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत यादव यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें-बदायूं: शोहदे को छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, छात्रा ने जमकर पीटा