बहराइच: खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग होने पर जेई ने लगाई रोक

बहराइच: खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग होने पर जेई ने लगाई रोक

बहराइच। पयागपुर के रुकनापुर गांव में विधायक निधि से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही थी। जांच करने पहुंचे अवर अभियंता ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। पयागपुर नगर पंचायत के रुकनापुर में विधायक निधि से लग रहे खड़ंजा में मानक विहीन ईंट का प्रयोग किया जा रहा …

बहराइच। पयागपुर के रुकनापुर गांव में विधायक निधि से खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। इसमें घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही थी। जांच करने पहुंचे अवर अभियंता ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। पयागपुर नगर पंचायत के रुकनापुर में विधायक निधि से लग रहे खड़ंजा में मानक विहीन ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को जेई भैरव प्रसाद ने निरीक्षण किया।

अवर अभियंता ने बताया कि खड़ंजा निर्माण में घटिया किस्म के ईट का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में 290 मीटर खड़ंजा कभी भी खराब हो सकता है। जेई ने निर्माण रुकवा दिया। गांव के अजय कुमार सिंह , रामअसीस साहू, धर्म राज वर्मा, राम मिलन, शेष राज वर्मा, रवि सिंह विश्राम वर्मा, रागिनी देवी, राकेश कुमार,सोनु, आशीष कुमार, प्रहलाद ने बताया कि तीन दिनों से कार्य रोके जाने की शिकायत कर रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग का भाजपा में है सम्मान : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

बहराइच। नानपारा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पिछड़ा वर्ग और किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन का आयोजन हुआ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का भाजपा में ही सम्मान व कल्याण हैं। सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट वर्मा रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल रहे। राष्टीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में सभी को बराबर की नजरिए से देखा जाता है। बिना भेदभाव के सभी वर्ग को नौकरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में सड़क पर उतरे बेरोजगार, ताली-थाली बजाकर किया प्रदर्शन