बहराइच: मारपीट के दौरान हुई फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Advertisement
बहराइच। बसनेरा गांव में रात 10 बजे रंजिश में मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसनेरा में बालेराम का कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। सोमवार रात 10 बजे के आसपास दबंग पहुंच गए। सभी ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद के दौरान ही मारपीट शुरू हो गई। तभी किसी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में बालेराम और पाटन दीन घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया।
Advertisement
यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि अभी तक नामजद तहरीर नहीं मिली है। जिस पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
Advertisement