बहराइच: आंबा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, दो महिलाएं घायल, छह कुंतल अनाज व उड़द की फसल को पहुंचाया नुकसान

बहराइच: आंबा गांव में हाथी ने मचाया उत्पात, दो महिलाएं घायल, छह कुंतल अनाज व उड़द की फसल को पहुंचाया नुकसान

बिछिया/ बहराइच। जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी आंबा गांव में पहुंच गया। हाथी ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि छह क्विंटल अनाज, सेब और एक बीघा उड़द की फसल को नुकसान पहुंचाया है। पूरी रात ग्रामीण ढोल और पीपा बजाते रहे। हाथी से बचाव में दो महिलाएं भी घायल हो गईं। तड़के …

बिछिया/ बहराइच। जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी आंबा गांव में पहुंच गया। हाथी ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि छह क्विंटल अनाज, सेब और एक बीघा उड़द की फसल को नुकसान पहुंचाया है। पूरी रात ग्रामीण ढोल और पीपा बजाते रहे। हाथी से बचाव में दो महिलाएं भी घायल हो गईं। तड़के सुबह हाथी जंगल की ओर गया। हाथी के उत्पात की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट व निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है।

बीती रात लगभग 11 बजे कतर्नियाघाट रेंज के आम्बा गांव में कब्रिस्तान के पास जंगल से निकल कर आया टस्कर हाथी उम्मीद अली पुत्र इंसान अली के उरद के खेत मे घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लगभग एक बीघा उरद की फसल को नुकसान पहुँचाया। उसके बाद महेंद्र सिंह पुत्र श्रीभगवान के घर को छति ग्रस्त कर दिया। घर मे रखे गृहस्थी का सारा सामान को नुक्सान पहुंचाया।

घर मे रखे डेहरी मे 6 कुंटल गेंहू व बाजार करने के लिए रखे पांच पेटी सेब को खा गया। घर के सामने बने फूस की झोपड़ी को भी गिरा दिया। इस दौरान टस्कर हाथी घण्टो चिंघाड़ता रहा। हाथी ने दो महिलाओं को दौड़ा लिया जिसमे पूजा व गुड्डी घायल हो गई।ग्रामीणों ने पटाखे व आग जलाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी रात ग्रामीणों ने रात जगकर दहशत के साए में गुजारी।

पूर्व मे भी गांव निवासी महेंद्र सिंह के घर को इसी टस्कर हाथी निशान बना चुका है। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय को दी। वन क्षेत्राअधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने वन टीम गठित कर वन दरोगा पवन शुक्ला,वन दरोगा मनोज पाठक,वन दरोगा राधेश्याम को भेजा। रेंजर ने कहां की प्रार्थनापत्र मिलने पर मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी। लोगो को सजग रहने को कहा गया हैं।

अनाज में मिर्च पाउडर मिलाएं लोग

कतर्नियाघाट में हाथियों से बचाव हेतु कार्य करने वाली संस्था नेचर इनवायरमेंट एन्ड वाइल्ड सोसाइटी(न्यूज़) के परियोजना प्रबंधक अभिषेक ने बताया की जंगली हाथियों से बचाव के लिए सबसे पहले ग्रामीण अपने घरों में रखे अनाज में सुखा मिर्च पाउडर मिलाकर रखे इसकी गन्ध से हाथी अनाज को नही खा पायेगा, घर को चारो तरफ काले रंग से पेन्ट करे और और उसमें सुखा मिर्च पाउडर भी मिला दे। उसकी गंध से हाथी घर को नुकसान नही पहुँचा पाएंगे।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: हाथियों को रास आई गन्ना बेल्ट, खेतों में फिर मचाया उत्पात