बहराइच : आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बहराइच : आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अमृत विचार, बहराइच। गुजरातीपुरवा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी की सोमवार को हृदय घात रुकने से निधन हो गया। सूचना पाकर सांसद , विधायक समेत अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी गई। विकास खंड शिवपुर के ग्राम गुजरातीपुरवा निवासी राम प्यारे वर्मा लोकतंत्र सेनानी थे। सोमवार …

अमृत विचार, बहराइच। गुजरातीपुरवा गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी की सोमवार को हृदय घात रुकने से निधन हो गया। सूचना पाकर सांसद , विधायक समेत अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी गई।

विकास खंड शिवपुर के ग्राम गुजरातीपुरवा निवासी राम प्यारे वर्मा लोकतंत्र सेनानी थे। सोमवार को लंबी उम्र के बाद लोकतंत्र सेनानी का निधन हो गया। उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका निभाई। आपात काल में लोकतंत्र की रक्षा करते हुए यह जेल भी गए थे।

इसके अलावा लोकतंत्र सेनानी ने विकास खंड में शिक्षा की अलख जगाते हुए रामप्यारे शिव शंकर इंटर कालेज की नींव भी रखी। सोमवार को इनके अंतिम में सांसद अक्षयबर लाल गौड़,विधायक नानपारा राम निवास वर्मा,तत्कालीन विधायक दिलीप वर्मा,जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, तहसीलदार नानपारा अमर चंद वर्मा, थानाध्यक्ष खैरीघाट निखिल कुमार श्रीवास्तव,परम हंस पांडेय,प्रमुख प्रतिनिधि शिवपुर सुधीर कुमार यज्ञसेनी सहित क्षेत्र की तमाम जनता उपस्थित रही। जवानों ने लोकतंत्र रक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

यह भी पढ़ें –भाजपा नेता और लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता ने राजनीति से लिया संन्यास, आपातकाल में काट चुके हैं जेल