बहराइच: कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

बहराइच: कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल कर भाजपा पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

नानपारा/बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमला किया। पदयात्रा के चौथे दिन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में नानपारा विधानसभा में गोयल तिराहा पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर नमन कर शुभारंभ हुआ। पदयात्रा …

नानपारा/बहराइच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमला किया। पदयात्रा के चौथे दिन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में नानपारा विधानसभा में गोयल तिराहा पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर नमन कर शुभारंभ हुआ। पदयात्रा का संयोजन नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ ए. एम सिद्दीकी ने किया।

जिलाध्यक्ष इंजीनियर जय प्रकाश मिश्र ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आयी है, तबसे जनता की खुशहाली छीन गई है। देश में हिटलरशाही का राज है। स्वतंत्रता सेनानीयों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई, जिसमें आरएसएस का कोई योगदान नहीं है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ ए. एम सिद्दीकी और मेजर राना शिवम सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों जन विरोधी है। आरएसएस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया आज ये झूठे राष्ट्रवाद का दिखावा कर रहे हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकुंद जी शुक्ल, कांग्रेस नेता विनय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी, खैरुल निशा, मो इशारत, नगर अध्यक्ष शफीक कुरैशी, जिला महासचिव मो. नदीम, श्रीराम ऐडवोकेट, सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, एराज अहमद, बाबू राईनी, मो. हनीफ चुना वाले, मो इकबाल, ब्लाक अध्यक्ष पुत्तन खां, राम दीन गौतम, बद्री सिंह, एहसान वारिस, इकलाख अहमद, राम नरेश यादव, कौशलेंद्र पाठक, मोईन अहमद, अमर नाथ शुक्ल सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नीतीश कुमार पर जमकर बरसे भाजपा प्रवक्ता, कहा- बिहार में फिर लौटा ‘जंगलराज’