Badshah को Nora के डांस पर ताना मारना पड़ा भारी, Rapper को याद आईं नानी

Badshah को Nora के डांस पर ताना मारना पड़ा भारी, Rapper को याद आईं नानी

मुंबई। रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स इन दिनों सभी का फेवरेट बना हुआ हैं। शो में डांस के साथ आये दिन मस्ती बच्चों की मस्ती होती रहती हैं। ऐसे में अब जज भी मस्ती पर उतर आये हैं। डांस शो में नोरा फतेही ने बादशाह को चैलेंज दिया कि रैपर को नोरा फतेही के हुक …

मुंबई। रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स इन दिनों सभी का फेवरेट बना हुआ हैं। शो में डांस के साथ आये दिन मस्ती बच्चों की मस्ती होती रहती हैं। ऐसे में अब जज भी मस्ती पर उतर आये हैं। डांस शो में नोरा फतेही ने बादशाह को चैलेंज दिया कि रैपर को नोरा फतेही के हुक स्टेप्स को कॉपी करना था। वह नोरा के साथ स्टेज पर गए। लेकिन डांस करते हुए बादशाह को नानी याद आ गई। वह स्टेज पर बैठकर रोने लगे और कहने लगे, ‘मुझे घर जाना है’।

रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स में रैपर बादशाह नजर आने वाले हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बादशाह, जज नोरा फतेही, नीतू कपूर और मर्जी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में बादशाह, नोरा के डांस स्टाइल पर तंज कसते हुए कहते हैं कि ‘मेरा मानना है कि जमीन पर लेटकर पोछा लगाने को हुक स्टेप नहीं कहते’। बस फिर क्या था नोरा फतेही ने फिर बादशाह की क्लास लगा दी।

चैलेंज करने पर रो पड़े बादशाह

आपको बतादें कि जब बादशाह ने नोरा के डांस स्टाइल पर बोला तब नोरा फतेही ने बादशाह और जज मर्जी को चैलेंज दिया। दोनों को नोरा फतेही के हुक स्टेप्स को कॉपी करे। दोनों स्टेज पर नोरा के साथ गए। मर्जी ने तो फिर भी स्टेप्स को गिरते-पड़ते कर लिया, लेकिन बादशाह को दो स्टेप्स में ही नानी याद आ गई। बादशाह तो स्टेज पर बैठकर रोने लगे और कहने लगे, ‘मुझे घर जाना है’। शो में यह पल बेहद फनी था। इतना ही नहीं बादशाह ने नोरा से माफी भी मांगी।

और उसके बाद जज नीतू कपूर ने कहा कि बादशाह, नोरा की बुराई कर पछता रहे होंगे। नीतू कहती हैं, ‘मुझे लगता है अब बादशाह सोच रहा होगा कि मैंने पोछा लगानी वाली बात क्यों ही कही। ये मैंने अपने साथ क्या कर लिया है’ बादशाह को नोरा के गाने कुसु कुसु, साकी साकी और हाय गर्मी पर डांस करते देखा गया। एक भी स्टेप वह ठीक से नहीं कर पाए और उन्होंने नोरा के आगे घुटने टेक दिए।

आपको बतादें कि नोरा के डांस का गाना हाय गर्मी को बादशाह ने ही गाया था। इन दिनों रैपर बादशाह अपने नए गाने Voodoo को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस गाने को उन्होंने हॉलीवुड के फेमस सिंगर J Balvin गाया है। इसके अलावा बादशाह ने फिल्म धाकड़ के लिए भी सिंगिंग की है। बतादें कि उनका गाना She’s On Fire काफी पॉपुलर हो रहा है।

पढ़ें-टीवी रियलिटी शो ‘Dance Deewane Juniors’ को जज करेंगी नीतू कपूर