बदायूं: महिला अस्पताल की ओपीडी बनी अखाड़ा, आपस में भिड़ी महिलाएं, वीडियो वायरल

बदायूं: महिला अस्पताल की ओपीडी बनी अखाड़ा, आपस में भिड़ी महिलाएं, वीडियो वायरल

बदायूं, अमृत विचारा। सोमवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी अखाड़ा बन गई। अपने बच्चों को दिखाने के लिए आईं तो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पहले कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चिकित्सक अपनी सीट छोड़कर चली गईं। ड्यूटी पर मौजूद एक …

बदायूं, अमृत विचारा। सोमवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी अखाड़ा बन गई। अपने बच्चों को दिखाने के लिए आईं तो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पहले कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। चिकित्सक अपनी सीट छोड़कर चली गईं। ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी ने दोनों महिलाओं को समझाकर शांत कराया। मौजूद लोगों ने मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पांच साल की मासूम के साथ 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

रविवार का अवकाश होने की वजह से सोमवार को सरकारी अस्पतालों में मरीज और तीमारदारों की खासी भीड़ रहती है। लोग सुबह से ही अपने मरीजों को लेकर पहुंचते हैं। कई बार तो पैर रखने तक की जगह नहीं रहती। सोमवार को जिला महिला अस्पताल में महिलाओं की खासी भीड़ रही। महिलाएं खुद की और अपने बच्चों की दवा लेने को दोपहर लगभग एक बजे जिला महिला अस्पताल की ओपीडी की लाइन में लगी थीं।

चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार बारी-बारी से मरीजों को देख रहे थे। उनके चेंबर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान दो महिलाओं में चिकित्सक के पास पहले जाने को लेकर कहासुनी होने लगी। एक महिला ने दूसरी महिला पर आरोप लगाया कि वह बिना नंबर के चिकित्सक के पास जा रही है तो दूसरी महिला ने बताया कि वह बहुत देर से लाइन में लगी थी।

अपना नंबर आने के पर ही भीतर जा रही है। आसपास मौजूद महिलाओं ने मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन दोनों में से कोई भी महिला मानने को तैयार नहीं थी। अस्पताल में तैनात महिला सिपाही रीना ने दोनों महिलाओं को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानीं और आपस में हाथापाई शुरू कर दी। महिला सिपाही द्वारा सख्ती दिखाने के बाद दोनों महिलाएं शांत हुईं और बिना दवा लिए अपने घर लौट गईं।

महिलाओं के आपस में विवाद की जानकारी मिली थी लेकिन किसी भी महिला ने शिकायत नहीं की है। दोनों अपने घर लौट गईं— डॉ. पुष्पा पंत, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

यह भी पढ़ें- बदायूं: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार