बदायूं: आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

बदायूं: आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत

बदायूं/म्याऊं, अमृत विचार। सोमवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। मौसम सुहाना होने की वजह से किशोर गांव के पास ही एक मंदिर के चबूतरे पर सो रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें किशोर ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव नगरिया हरदास …

बदायूं/म्याऊं, अमृत विचार। सोमवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। मौसम सुहाना होने की वजह से किशोर गांव के पास ही एक मंदिर के चबूतरे पर सो रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें किशोर ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव नगरिया हरदास निवासी अर्जुन (17) पुत्र नन्हें लाल अपना घर छोड़कर गांव से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर शिव मंदिर के बाहर पाकड़ के पेड़ के चबूतरे पर अकेले सो रहा था। इस दौरान रात तकरीबन 12 बजे बिजली कड़की। जो अर्जुन के ऊपर जाकर गिर गई। जिसमें अर्जुन बुरी तरह से झुलस गया।

तेज आवाज सुनकर मंदिर के भीतर सो रहे पुजारी अशोक शर्मा और उनके बेटे शनि शर्मा मंदिर से बाहर निकल आए। तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। पुजारी ने अर्जुन के परिजनों को इस बात की सूचना दी। परिजन रात में ही विलाप करते हुए मंदिर पर पहुंचे और शव को लेकर घर गए। बता दें अर्जुन के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। रविवार को ही वह दिल्ली गए थे। उन्हें सूचना दे दी गई है। पिता नन्हें लाल के वापस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अर्जुन तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। इसी वर्ष यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: कलश सिराने आए लोगों में से दो युवक गंगा में डूबे

 

ताजा समाचार