अयोध्या: तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कल से होगा आयोजन

अयोध्या: तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कल से होगा आयोजन

अयोध्या। स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी पर नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन कल शनिवार को होगा, जिसका शुभारंभ न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह करेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के सविच डा. निर्मल खत्री व कार्यक्रम की संयोजक रीता खत्री ने दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त …

अयोध्या। स्वतंत्रता सेनानी नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी पर नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन कल शनिवार को होगा, जिसका शुभारंभ न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह करेंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के सविच डा. निर्मल खत्री व कार्यक्रम की संयोजक रीता खत्री ने दी।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक कृष्णा पैलेस के बेसमेंट हाल में चलने वाले पुस्तक प्रदर्शनी में लोकभारती समूह, लक्ष्मी प्रकाशन, रूपा पब्लिकेशन्स, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, प्रकाशन विभाग, सस्ता साहित्य मण्डल, ओशो दर्शन, आर्य प्रकाशन, किताबघर प्रकाशन, रीडर्स डेस्टिनेशन, निखिल पब्लिशर्स, टंडन बुक डिपो, सनातन संस्था, भवदीय प्रकाशन आदि प्रकाशक भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बीआर पंत और डॉ. विवेक पंत की पुस्तकों का विमोचन, पहाड़ पुस्तक प्रदर्शनी में उमड़े पाठक