अयोध्या : महापौर के नेतृत्व में निकाला गया मौन जुलूस

अयोध्या : महापौर के नेतृत्व में निकाला गया मौन जुलूस

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या भाजपा मंडल कमेटी द्वारा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में विशाल मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम से टेढ़ी बाजार तक निकाला गया। महापौर ने कहा कि यह जुलूस भारत की ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या भाजपा मंडल कमेटी द्वारा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में विशाल मौन जुलूस निकाला गया। यह जुलूस राम की पैड़ी स्थित गांधी आश्रम से टेढ़ी बाजार तक निकाला गया।

महापौर ने कहा कि यह जुलूस भारत की ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना व वेदना का स्मरण करवाएगा।

महानगर अयोध्या भाजपा उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पार्षद अनुज दास, मंडल मंत्री घनश्याम अग्रहरि, उमेश द्विवेदी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, विनोद पाठक आदि लोग मौजूद रहे। मौन जुलूस में भारी संख्या में व्यापारी एवं कार्यकर्ता का जनसमूह सम्मिलित हुआ।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: सपा नेताओं ने केक काटकर मनाया आजम खान का जन्मदिन