अयोध्या: ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने जा रहे भाजपा नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

अयोध्या: ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने जा रहे भाजपा नेता को पुलिस ने किया नजरबंद

अयोध्या। जुमे की नमाज का विरोध करते हुए आगरा स्थित ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने जा रहे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह को कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ स्थित उनके पैतृक आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास पर पुलिस तैनात कर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। बताते चलें कि भाजपा …

अयोध्या। जुमे की नमाज का विरोध करते हुए आगरा स्थित ताजमहल में शिव चालीसा पढ़ने जा रहे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह को कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ स्थित उनके पैतृक आवास पर नजरबंद कर दिया गया। उनके आवास पर पुलिस तैनात कर कड़ा पहरा लगा दिया गया है।

बताते चलें कि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने अयोध्या धाम स्थित भगवान नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्री नागराज अग्रिश्वर महादेव आगरा में पूजन के लिए सोमवार को अपने घर से निकलने ही वाले थे कि तभी कुमारगंज पुलिस ने घर में उन्हें नजर बंद कर दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने आगरा स्थित ताजमहल में नमाज पढ़े जाने का विरोध करते हुए स्वयं ताज परिसर में शिव चालीसा पढ़ने का ऐलान कर दिया था।

उनका आरोप है कि जब पुलिस नमाज पढ़ने वाले को सुरक्षा प्रदान कर सकती है। तब ताज परिसर में शिव चालीसा पढ़ने के दौरान उन्हें सहित समस्त हिंदुओं को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने जुमे की नमाज के दौरान ही शिव चालीसा पढ़ने का ऐलान कर दिया था। उनका कहना है कि इस बावत उन्होंने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह व अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र भी भेज दिया था।

जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। सोमवार को कुमारगंज थानाध्यक्ष भारी पुलिस फोर्स के साथ भाजपा नेता के घर पहुंच गए और उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। उनकी आगरा यात्रा पर पूर्णतया रोक लगा दी। हालांकि भाजपा नेता के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स अभी भी तैनात है।

यह भी पढ़ें:-उधर ढह रहा था बाजार का अतिक्रमण, इधर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश हुए नजरबंद