अयोध्या: बिना नंबर प्लेट की बोलेरो समेत एक शख्स गिरफ्तार

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना पुलिस ने एक शख्स को बिना नंबर प्लेट की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है। आशंका है कि वाहन चोरी का है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स के खिलाफ बरामदगी का अभियोग पंजीकृत करवा चालान किया है। रविवार को सीओ सदर एसके गौतम ने बताया कि रौनाही पुलिस को खंडासा …

अयोध्या। जिले के रौनाही थाना पुलिस ने एक शख्स को बिना नंबर प्लेट की बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है। आशंका है कि वाहन चोरी का है। पुलिस ने पकड़े गए शख्स के खिलाफ बरामदगी का अभियोग पंजीकृत करवा चालान किया है।

रविवार को सीओ सदर एसके गौतम ने बताया कि रौनाही पुलिस को खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज की ओर से क्षेत्र में आ रहे संदिग्ध की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने किठावां  तिराहे के पास से वाहन समेत थाना क्षेत्र के मजनावा निवासी कालिका सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स बिना पंजीकरण नंबर प्लेट के चलाई जा रही इस बोलेरो वाहन का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

वहीं जानकारों का कहना है कि पुलिस में उपरोक्त वाहन पकड़े गए शख्स के घर पर ही बरामद किया था। इस वाहन के संबंध में कोई चोरी का अभियोग ना पंजीकृत होने के चलते पुलिस ने बरामदगी की धारा में अभियोग दर्ज करवा आरोपी का चालान किया है।

यह भी पढ़ें-जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर भाषण के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, संदिग्ध शख्स गिरफ्तार