अयोध्या : महापौर की आमजन से अपील, घरों में शान से फहराएं तिरंगा

अयोध्या : महापौर की आमजन से अपील, घरों में शान से फहराएं तिरंगा

अयोध्या। नगर निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मेगा कार्यक्रम आयोजित कर सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को सुबह निगम के अधिकारी व कर्मचारी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित पार्क में साफ सफाई की व स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके बाद तिरंगा मार्च निकाला गया। …

अयोध्या। नगर निगम ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मेगा कार्यक्रम आयोजित कर सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को सुबह निगम के अधिकारी व कर्मचारी महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित पार्क में साफ सफाई की व स्वच्छता का संकल्प लिया।

इसके बाद तिरंगा मार्च निकाला गया। इस दौरान सभी के हाथ में तिरंगा झंडा और जुबान पर भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। महापौर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हम सबके लिए सम्मान का उत्सव है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हो गए। यह उत्सव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है।

उनके शौर्य व पराक्रम को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि ऐसा उत्सव मनना चाहिए कि आपके दिलोदिमाग पर हमेशा इसकी अमिट छाप अंकित रहे। इसके पहले महापौर ने पार्षदों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की, पुष्पार्चन किया। इस मौके पर उपसभापति बिजेंद्र सिंह, पार्षद अशोक द्विवेदी, रीना द्विवेदी, रामनंदन तिवारी, राजेश गौड़, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता को किया नमन

राम की पैड़ी पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को साफ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आजादी के उत्सव का ऐतिहासिक उत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, उपाध्यक्ष राकेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य, मंडल मंत्री सत्येंद्र पांडेय, कमल उपाध्याय, राजू आदि रहे।

यह भी पढ़ें:- गोंडा : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि… जानें पूरा मामला