अयोध्या: खाकी वाले गुरुजी रणजीत राष्ट्रीय धरोहर सम्मान से अलंकृत

अयोध्या: खाकी वाले गुरुजी रणजीत राष्ट्रीय धरोहर सम्मान से अलंकृत

अयोध्या। जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त समाजसेवी सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव को राष्ट्रीय धरोहर सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया है। मौर्य बंधुत्व क्लब द्वारा प्रतापगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुम्भ 2022 में खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव को उनके सामाजिक कार्यों के लिए मैथ्स गुरु ऑफ इंडिया इंजीनियर बीएन राव द्वारा स्मृति चिह्न और …

अयोध्या। जनपद के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त समाजसेवी सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव को राष्ट्रीय धरोहर सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया है। मौर्य बंधुत्व क्लब द्वारा प्रतापगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुम्भ 2022 में खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव को उनके सामाजिक कार्यों के लिए मैथ्स गुरु ऑफ इंडिया इंजीनियर बीएन राव द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

एआईआरएमसी-विज्ञान प्रसार और मौर्य बंधुत्व क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक महाकुम्भ का आयोजन प्रतापगढ़ के चिलबिला में आयोजित किया गया, जिसमें देश के कुल 23 राज्यों के सम्मानित वैज्ञानिक, गणितज्ञ, विज्ञान, शिक्षा, पर्यावरण,बाल विलक्षण प्रतिभाओं समेत नवाकुंर प्रतिभाओं और हजारों छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें-राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रजा लाइब्रेरी को बताया राष्ट्रीय धरोहर, कहा- बन सकती है अनुसंधान का एक बड़ा केंद्र