अयोध्या: निरीक्षण के दौरान नाला मिला चोक तो मंडलायुक्त ने खुद ही शुरू कर दी सफाई

अयोध्या: निरीक्षण के दौरान नाला मिला चोक तो मंडलायुक्त ने खुद ही शुरू कर दी सफाई

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा गुरुवार की सुबह नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। कार्यस्थल पर सुबह 6 बजे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और प्रात: 9:15 बजे तक सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याएं सुनी। पोस्ट आफिस तिराहे के पास स्थित देवकाली वार्ड …

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिनवा गुरुवार की सुबह नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। कार्यस्थल पर सुबह 6 बजे प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और प्रात: 9:15 बजे तक सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर क्षेत्र की समस्याएं सुनी। पोस्ट आफिस तिराहे के पास स्थित देवकाली वार्ड के नालों का निरीक्षण किया। नाला पूरी तरह से चोक था। इस दौरान नाले की सफाई भी करवाई। उन्होंने खुद भी सफाई की।

मंडलायुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगे कर्मचारियों से सफाई का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाना आवश्यक है। सब्जी मंडी के सामने गंदगी देख मंडलायुक्त ने निगम के कर्मचारियों को निर्देशित किया। नवनिर्मित नाले की नाप करायी गई, जिसमें कई जगह चौड़ाई कम पाई गई, जिसकी जांच कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण में पाया गया कि नाले का पानी सीवर लाइन में जा रहा था, अधिशाषी अभियन्ता, जल निगम को बुलाकर उसे दिखाया गया।

मंडलायुक्त ने अशर्फी भवन के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय कटरा का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में मात्र एक अध्यापिका शिप्रा श्रीवास्तव कार्यरत रहीं। विद्यालय के बच्चों लवली, चांदनी व सरस्वती से हिन्दी का पाठ पढ़ाकर सुना गया व कुछ बच्चों से गणित के सवाल हल करवाये गये। सभी बच्चों ने पूछे गये सवालों के सही उत्तर दिये। मंडलायुक्त ने अध्यापिका शिप्रा श्रीवास्तव के कार्य की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:-आत्मनिरीक्षण खत्म, नए सिरे से शुरुआत करने और कमियों पर काम करने का समय: सुशीला चानू