अयोध्या : महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया जोरदार प्रदर्शन

अयोध्या : महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, किया जोरदार प्रदर्शन

अयोध्या, अमृत विचार। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट कूच को लेकर पुलिस ने कांग्रेसियों को जबरन रोक लिया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई और घंटों पुलिस …

अयोध्या, अमृत विचार। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। कांग्रेसियों ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट कूच को लेकर पुलिस ने कांग्रेसियों को जबरन रोक लिया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई और घंटों पुलिस लाइन में हिरासत में रखा। इसे कांग्रेस ने सरकार की तानाशाही करार दिया है।

इससे पूर्व तिकोनिया पार्क में धरने दिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। जिला अध्यक्ष ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि सरकार की सारी नीतियां उद्योगपतियों और प्रधानमंत्री के मित्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। इस सरकार को गरीब,मजदूर,नौजवान,महिला और छात्रों के हितों से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की हर आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है।

अग्निवीर जैसी योजना लाकर केंद्र की सरकार यह साबित कर रही कि उसे नौजवान और किसानों से कोई लगाव नहीं है। एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह व अशोक सिंह ने कहा भाजपा राज में समाज का कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। महंगाई से आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल और प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा व्यापारियों के लिए भाजपा द्वारा जो जटिल टैक्स प्रणाली लाई गई है उससे छोटे तथा मध्यमवर्ग का व्यापार चौपट होने की कगार पर आ गया है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने पुलिस पर अत्याचार का आरोप लगाया। उग्रसेन मिश्रा, संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह , अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष रामदास वर्मा, भगवान बहादुर शुक्ला, डॉ राजकुमार मौर्य, अब्दुल हकीम, रामसनेही निषाद, राजदेव वर्मा समेत भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें –नैनीताल: बीडी पांडे जिला अस्पताल के अकाउंट से गायब हो गए 22 लाख, जांच ठंडे बस्ते में

ताजा समाचार