अयोध्या: कांग्रेस की चेतावनी, धान क्रय केंद्र खोलो नहीं तो होगा आंदोलन

अयोध्या: कांग्रेस की चेतावनी, धान क्रय केंद्र खोलो नहीं तो होगा आंदोलन

अयोध्या। धान की कटाई को महीने बीत चुके हैं, लेकिन क्रय केंद्र बंद होने के कारण खरीदारी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं और अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद में बंद पड़े धान क्रय केंद्रों पर नाराजगी व्यक्त की है। …

अयोध्या। धान की कटाई को महीने बीत चुके हैं, लेकिन क्रय केंद्र बंद होने के कारण खरीदारी नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं और अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद में बंद पड़े धान क्रय केंद्रों पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठी घोषणाएं कर मीडिया में वाह वाही लूटने का काम बंद कर धान क्रय केंद्रों को तुरंत शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि बीकापुर विधानसभा के किसानों ने मुझसे मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और और इस संदर्भ में आवश्यक मदद मांगी और मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आपके हक की लड़ाई कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर लड़कर आपको इंसाफ दिलाएगी।

पढ़ें: बाराबंकी: पुरानी पेंशन की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर एस-4 ने सौंपा ज्ञापन

जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने कहा कि सरकारी आकड़ों में जनपद में 8 नए क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिससे क्रय केंद्रों की संख्या 52 हो गई है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जनपद के धान क्रय केंद्रों को एक सप्ताह के भीतर खोलकर धानों का क्रय शुरू किया जाए।

अगर किसान भाइयों की जायज मांग को प्रदेश सरकार ने अनसुना किया और एक सप्ताह के भीतर क्रय केंद्रों को नहीं शुरू किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..

जिन्ना के अनुयायियों को उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार : सीएम योगी

यूपी सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना उन्हें ‘जिन्ना का अनुयायी’ बताते हुये कहा, “जिन्ना के अनुयायियों को प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार है। योगी ने गुरुवार को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की पीएम मोदी की ओर से रखी गयी आधारशिला के कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा, “यहां के किसानों ने कभी गन्ने की मिठास बढ़ाने का काम किया था, लेकिन कुछ लोगों ने गन्ने की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था। ये वहीं लोग थे जो आज जिन्ना के अनुयायी बने हुए हैं, जिन्हें यहां की जनता सबक सिखाने को तैयार है।

ताजा समाचार

बरेली: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार BSP में शामिल, कांग्रेस का छोड़ा दामन
लखनऊ: कारोबारियों ने की प्रशासन से अपील, कहा- नहीं जमा कराएं लाइसेंसी असलहे, मांगी छूट, बताई यह मजबूरी... 
Banda: मुख्तार, अतीक व अशरफ के लिए काल बना रमजान माह; तीनों की मौतों में हैं और भी समानताएं...जानें
बहराइच: दुलारपुर के टोल प्लाजा से जनता को हो रहा नुकसान, समस्या भांप विधान परिषद सदस्य ने केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजा पत्र 
पीलीभीत: लापरवाही...बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिए गोवंश के शव, मौत की वजह भी नहीं जानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला