अयोध्या: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व कांग्रेस ने निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

अयोध्या: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व कांग्रेस ने निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

अयोध्या। आजादी के 75 वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 9 अगस्त से 15 अगस्त से तिरंगा गौरव यात्रा की शुरुआत की है, जो लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से निकली तिरंगा गौरव यात्रा सहादगंज …

अयोध्या। आजादी के 75 वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 9 अगस्त से 15 अगस्त से तिरंगा गौरव यात्रा की शुरुआत की है, जो लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से निकली तिरंगा गौरव यात्रा सहादगंज बिजली पासी किले जाकर समाप्त हुई। डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि 80 साल पहले आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ किया था, जिसने 5 साल बाद हमारे देश को अंग्रेजों की दासता से आजादी दिलाई।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी से इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अपील करती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम भारत छोड़ो आंदोलन के सेनानियों और शहीदों को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि आजादी के आंदोलन से निकले विचारों को जीवित रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देंगे।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल तथा यात्रा प्रभारी रामदास वर्मा ने कहा आजादी का असली मोल कांग्रेस पार्टी ही जानती है हम अपने देश के लोकतंत्र और स्वतंत्रता को जिवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा हम उन वीर शहीदों और सेनानियों के आभारी हैं जिन्होंने इस देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्ति दिलाई।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया अयोध्या लोकसभा के यात्रा में प्रमुख रूप से अयोध्या विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रही रीता मौर्य, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह उमेश उपाध्याय, अनूप मिश्रा, बृजेश रावत, संजय तिवारी ,राम सागर रावत , आशुतोष शांडिल्य, रामेंद्र त्रिपाठी, विजय पांडे आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल हो भोजपुरी भाषा, धरना देकर बुलंद की आवाज

ताजा समाचार

पीलीभीत: पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, 28 से चलेगी टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल ट्रेन...सफर होगा आसान
हल्द्वानी: विप्पणन अधिकारी टोलिया को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
विराट कोहली, रोहित शर्मा, जय श्री राम पास हो जाएं..., 56 प्रतिशत अंक पा कर हो गए पास, गुरुजी होंगे बर्खास्त, जानें पूरा मामला
रामपुर: डूंगरपुर के दो मामलों में हुई सुनवाई, एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में हो रहीं तारीखें
26 अप्रैल को होने वाला दिल्ली मेयर का चुनाव टला, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण स्थगित
मुख्यमंत्री योगी ने भारत के इस्लामीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया यह बड़ा आरोप