अयोध्या: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने दिया जीत का गुरुमंत्र

अयोध्या: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने दिया जीत का गुरुमंत्र

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा के विस्‍तारकों, सेक्टर प्रभारियों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार ने यहां पर भाजपा के पदाधिकारियों को जीत का गुरुमंत्र दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। सोमवार को अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा के विस्‍तारकों, सेक्टर प्रभारियों व शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार ने यहां पर भाजपा के पदाधिकारियों को जीत का गुरुमंत्र दिया। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर देने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री सत्या कुमार ने बैठक का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से बैठक का आयोजन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि जनता ने बहुमत देकर सरकार चलाने का अवसर दिया है। पहले से बेहतर कार्य हो सके इसे लेकर विभिन्‍न क्षेत्रों की बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है।

पढ़ें: गोरखपुर: भू-माफियाओं से परेशान वृद्ध रामचरन ने लगाई न्याय की गुहार

हमारा हर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हम जातिवाद की बात ही नहीं करते हैं। मायावती और अखिलेश यादव के ट्वीट पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि उनके पास ट्वीट के अलावा और कोई काम नहीं है। कार्यक्रम में विधायक बाबा गोरखनाथ, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अशोक कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

अयोध्या: ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अन्य डिपार्टमेंट बेखौफ!

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में आ चुका है, लेकिन जिले के लोग अभी भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। रही सही कसर सरकारी विभाग पूरी कर दे रहे हैं, जहां से कोविड हेल्प डेस्क ही गायब कर दी गई। सीएमओ खुद मानते हैं कि जिले में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। वह लगातार लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील भी कर रहे हैं।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: अवैध संबंध में हुई थी सीमेंट कारोबारी की हत्या, 6 साल बाद आरोपियों को उम्र कैद की सजा
Allahabad High Court: नाबालिग लड़की को बाल गृह भेजने पर सीडब्ल्यूसी पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
बदायूं: पति से छिन गया ई-रिक्शा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो महिला ने उठाया ये कदम...जानें पूरा मामला
बाराबंकी: भू-माफियाओं ने पाट दी माइनर, किसान परेशान
Kanpur: हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा भक्तों का तांता; झांकियों ने मनमोहा, दिनभर हुए धार्मिक अनुष्ठान, लगे भंडारे
शाहजहांपुर: लोक गायिका मालिनी अवस्थी के सुरों से महक उठा हनुमतधाम, भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता