आसियान को शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खड़े होने की जरुरत: कम्बोडियाई प्रधानमंत्री

आसियान को शांति, स्थिरता और विकास के लिए एक साथ खड़े होने की जरुरत: कम्बोडियाई प्रधानमंत्री

नोम पेन्ह। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समडेच टेको हुन सेन ने सोमवार को कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सतत विकास की चुनौती का सामना करने के लिए एक साथ खड़े होने की जरुरत है। आसियान 2022 के अध्यक्ष श्री हुन सेन ने आसियान दिवस पर एक वीडियो …

नोम पेन्ह। कंबोडिया के प्रधानमंत्री समडेच टेको हुन सेन ने सोमवार को कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सतत विकास की चुनौती का सामना करने के लिए एक साथ खड़े होने की जरुरत है।

आसियान 2022 के अध्यक्ष श्री हुन सेन ने आसियान दिवस पर एक वीडियो संदेश में कहा कि कंबोडिया सामान्य क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए समूहों की केन्द्रीयता , एकता और एकजुटता को बनाए रखने और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व है। उन्होंने कहा कि आसियान को सहयोग और आपसी हितों के लिए हमारी एकता पर एक साथ खड़े होने की जरुरत है। हमें हमारे क्षेत्रों में अधिक समृद्वि के लिए उन कार्यो पर ध्यान केन्द्रित करना होगा जो हमें एक साथ बांधते है।

उन्होंने कहा कि आसियान युद्व और संघर्ष की गांरटी नहीं दे सकता है लेकिन कम से कम इसने रचनात्मक संवाद और परामर्श के लिए एक खुले मंच के रुप में कार्य किया है जिसने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखने में बहुत योगदान दिया है। वर्ष 1967 में बनाए गए आसियान समूह में ब्रुनेई , कंबोडिया , इंडोनेशिया , लाओस , मलेशिया , म्यांमार , फिलीपीन्स , सिंगापुर , थाईलैंड और वियतनाम देश है।

ये भी पढ़ें:- ताइवान के प्रति जापान की बढ़ती चिंता को देख भड़का चीन, दी चेतावनी

ताजा समाचार

Farrukhabad में सपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी...BJP के नगर अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर
लोकसभा चुनाव 2024: पुराने गिले-शिकवे भुला गले मिले मनोज और दिनेश
Farrukhabad: अधिक दाम पर क्रय की गई खेलकूद सामग्री में छह प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि...वापस कर उचित दर पर खरीदने के निर्देेश
रायबरेली: राहुल गांधी के नामांकन से पहले भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, प्रशासन के फूले हाथ-पांव, देखे वीडियो
पीलीभीत: अक्षय तृतीया पर न होने पाए बाल विवाह, आयोग हुआ सख्त तो डीएम ने जिम्मेदारी तय कर किया अलर्ट
Nargis Dutt Birth Anniversary : डॉक्टर बनना चाहती थीं नर्गिस, गलती से पहुंची बॉलीवुड...फिर मचा दिया गदर