सितारगंज: जंगल में मिला वृद्ध का शव, पहले भी मिला था युवक का शव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। पुलिस को जंगल से वृद्ध का शव मिला है। शव के पास मृतक की पहचान से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके अलावा तीन दिन पहले हाईवे किनारे खंती से बरामद युवक के शव की भी शिनाख्त नही हो सकी है।  युवक के …

सितारगंज, अमृत विचार। पुलिस को जंगल से वृद्ध का शव मिला है। शव के पास मृतक की पहचान से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके अलावा तीन दिन पहले हाईवे किनारे खंती से बरामद युवक के शव की भी शिनाख्त नही हो सकी है।  युवक के बाहर क्षेत्र का होने की आशंका है। पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त नही हुई है।
उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार को बाराकोली वन क्षेत्र के गोठा गांव के पास अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव के पास से पुलिस को पहचान से जुड़ा कोई भी चीज नहीं मिली है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार अधेड़ नशे का आदी रहा होगा और अत्यधिक शराब के सेवन से ही उसकी मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है बहरहाल पुलिस का कहना है कि जब तक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हाथ में नहीं आ जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। इसके अलावा तीन दिन पहले खटीमा हाईवे किनारे खंती से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव का काफी हिस्सा सड़गल  चुका था। खंती में युवक के शरीर का कुछ हिस्सा पानी मे उतरा रहा था। पुलिस ने आसपास के थानों में गुमशुदगी की जांच भी की। लेकिन अभी तक अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस वजह से युवक के बाहरी होने की आशंका जतायी जा रही है।

संबंधित समाचार