मुरादाबाद : दुराचार के आरोपी से साथियों ने किया दुष्कर्म, बाल संप्रेक्षण गृह का मामला, अधिकारियों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुराचार के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध अमरोहा के  किशोर के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिजनों ने अमरोहा कोर्ट में अर्जी देकर बेटे के साथ हुए कुकृत्य के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अदालत ने बाल संप्रेक्षण …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुराचार के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध अमरोहा के  किशोर के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिजनों ने अमरोहा कोर्ट में अर्जी देकर बेटे के साथ हुए कुकृत्य के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अदालत ने बाल संप्रेक्षण गृह के अफसरों से रिपोर्ट मांगी तो विभाग में अफरातफरी मच गई।

अदालत के आदेश पर पीड़ित किशोर का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आरोप की हकीकत सामने आ सकेगी। संप्रक्षेण गृह अधीक्षक ने पूरे मामले से जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी अवगत करा दिया है। अधीक्षक ने डीपीओ से मामले की जांच कराने को कहा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला फकीरपुरा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में अमरोहा का एक किशोर दुराचार के आरोप में निरुद्ध किया गया है। किशोर के परिजनों ने कोर्ट में अर्जी देकर शिकायत की थी कि उनके बेटे के साथ बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध पांच साथियों ने दुष्कर्म किया है। उनकी अर्जी पर अदालत ने संप्रेक्षण गृह के अफसरों को दो अगस्त तक चिकित्सीय परीक्षण कराकर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

अदालत का निर्देश मिलते ही संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया गया। बाल संप्रेक्षण गृह में इतनी बड़ी घटना की बात सामने आने पर संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक राम प्रताप ने जिला प्रोबेशन अधिकारी के सामने पेश होकर उनको पूरी घटना से अवगत करा दिया।

इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए भी कहा है। घटना के बाद से परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब सभी को रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाइ होगी। इस घटना के बाद से संबंधित अधिकारी मौन साधे हैं। अमृत विचार ने संबंधित अधिकारियों से इसको लेकर बात करना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव करना भी उचित नहीं समझा।

संबंधित समाचार