हल्द्वानी: आज तय होगा नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य का लोगो, 395 लोगों ने दिखाई क्रिएटिविटी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य को जनता से जोड़ने के लिए अभ्यारण्य का लोगो डिजाइन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता की थी। प्रतियोगिता में 395 लोगो मिले हैं। अब इनमें एक को चुना जाएगा। चयनित लोगो को प्रमुखवन्यजीव प्रतिपालक के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस पर आज फैसला हो जाएगा। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य को जनता से जोड़ने के लिए अभ्यारण्य का लोगो डिजाइन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता की थी। प्रतियोगिता में 395 लोगो मिले हैं। अब इनमें एक को चुना जाएगा। चयनित लोगो को प्रमुखवन्यजीव प्रतिपालक के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस पर आज फैसला हो जाएगा।

हल्द्वानी वन डिवीजन ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य का लोगो डिजाइन के लिए बीती 10 जुलाई को ऑनलाइन लोगो चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में 24 जुलाई तक लोगो बनाकर हल्द्वानी वन डिविजन के ईमेल पर भेजना था। विजेता को 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर से 395 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अभ्यारण्य के लिए लोगो बनाकर भेजे। इसके बाद हल्द्वानी वन डिविजन की टीम ने छंटनी के बाद 35 लोगो को चुना है। इन सभी लोगो को वन संरक्षक पश्चिमी वन वृत्त के सामने लिया जा रहा है। अब पश्चिमी वन वृत्त  के वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी ने 35 में से एक लोगो का चयन करना है। फिर इस लोगो को प्रमुख वन्यजीव प्रतिपालक के पास भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद यह लोगो नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य का लोगो हो जाएगा।

नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए ऑनलाइन लोगो चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से 395 प्रतियोगियों ने लोगो बनाकर भेजे हैं। छंटनी के बाद 35 को चुना गया। अब वन संरक्षक एक लोगो चुनेंगे । इसे मंजूरी के लिए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को भेजा जाएगा।

= कुंदन कुमार, डीएफओ हल्द्वानी वन डिवीजन

संबंधित समाचार